Sports

हैदराबादः उदयन माने ने आज यहां चार गोल्फरों के प्लेआफ में करीबी प्रतिद्वंद्वियों को पराजित कर गोलकोंडा मास्टर्स खिताब अपने नाम किया जो उनकी छठी पेशेवर ट्राफी भी है।          

माने ने प्लेआफ में दिल्ली के शमीम खान, चंडीगढ़ के अभिजीत सिंह चढ्ढा और श्रीलंका के एन थांगराजा को पछाड़ा जिन सभी का 72 होल में कुल 14 अंडर 270 का स्कोर था।           

पिछडऩे वाले तीनों गोल्फरों ने बर्डी के समय काफी लंबी चर्चा की लेकिन वे चूक गये। माने को 4,50,000 रूपये की राशि का चेक मिला जिससे वह 2018 पीजीटीआई आर्डर ऑफ मेरिट में 39वें स्थान से तीसरे स्थान पर पहुंच गये।