Sports

पुणेः कर्नाटक ने दूसरे 5 ए साइड सीनियर राष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश को बुधवार को 12-6 से हरा दिया। यहां बालेवाड़ी के शिवाजी छत्रपति स्पोट्स कॉम्पलेक्स में आयोजित इस टूर्नामेंट में कर्नाटक की तरफ से जीएन पृथ्वीराज ने तीन गोल दागे जबकि उत्तर प्रदेश के लिए सुमित कुमार ने भी तीन गोल किये।   

पुरुष वर्ग के अन्य मैचों में महाराष्ट्र ने तमिलनाडु को 5-0 से, हरियाणा ने पंजाब को 8-7 से और ओड़शिा ने झारखंड को 9-6 से हराया। हरियाणा की पंजाब पर जीत में जगवंत सिंह ने चार गोल दागे जबकि ओड़शिा की जीत में संजय जाल्को ने तीन गोल किए।