Sports

नई दिल्लीः भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन अफ्रीकी सरजमी पर अपने करियर का 100वां वनडे मैच खेल रहे हैं। जिसमें उन्होंने शतकीय पारी के साथ एक रिकाॅर्ड कायम कर दिया जो अभी तक कोई भी भारतीय खिलाड़ी नहीं कर पाया। धवन 9वें ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने अपने 100वें वनडे में शतकीय पारी खेली। मौजूदा समय में चल रहे जोहानसबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम में धवन ने 11 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 105 गेंदों पर 109 रनों की शानदार पारी खेली। शिखर धवन से पहले यह आठ खिलाड़ी जिन्होंने अपने करियर के 100वें वनडे में शतकीय पारी खेली- 

1. गॉर्डन ग्रीनिज(ऑस्ट्रेलिया)-  साल 1988 में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 102 रन 

2. क्रिस केयर्न्स(न्यूजीलैंड)- साल 1999 में भारत के खिलाफ 115 रन

3. यूसुफ योहाना(पाकिस्तान)- साल 2002 में श्रीलंका के खिलाफ 129 रन

4. कुमार संगाकारा(श्रीलंका)- साल 2004 में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ 101 रन

5. क्रिस गेल(वेस्टइंडीज)- साल 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 132 रन

6. एम. ट्रेस्कोथिक(इंग्लैंड)- साल 2005 में बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 100 रन

7. रामनरेश सरवन(वेस्टइंडीज)- साल 2006 में भारत के खिलाफ नाबाद 115 रन

8. डेवड वॉर्नर(ऑस्ट्रेलिया)- साल 2017 में भारत के खिलाफ 124 रन

9. शिखर धवन(भारत)- साल 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 109 रन