Sports

खेल डैस्क : भारतीय स्टार युवराज सिंह मैदान पर धांसू क्रिकेटर होने के साथ ऑफ फील्ड अपने मस्तमौला अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। इसी क्रम में युवराज ने अपनी भाभी को सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर शुभकामनाएं दी हैं। युवराज ने पत्नी हेजल कीच और जहीर खान की पत्नी सागरिका घाटगे की फोटो शेयर करते लिखा- आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई और ढेर सारा प्यार सागु ❤️ आशा है कि आपका आने वाला साल प्यारा हो। @सागरिका घाटगे

 

 

अक्सर मस्ती करते दिखते हैं
युवराज सिंह, आशीष नेहरा और जहीर खान में अच्छी दोस्ती है। तीनों के परिवार को अक्सर एक साथ पार्टी करते देखा जाता रहा है। युवराज ने एक बार पत्नी हेजल कीच और सागरिका घाटगे के साथ बीच पार्टी की फोटोज भी शेयर की थी। यही नहीं, अक्सर किसी त्यौहार पर भी यह इकट्ठे होते दिखे हैं।

Yuvraj Singh, wished Birthday, Sarrika ghatge, hazeel keech, युवराज सिंह ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, सारिका घाटगे, हेज़ल कीच

 


भारत को दिलाए 2 आईसीसी खिताब
बता दें कि युवराज सिंह का नाम क्रिकेट जगत में अक्सर अदब के साथ लिया जाता है। वह भारत के दो प्रमुख आईसीसी जीतों में नायक रहे। 2007 में हुए टी20 विश्व कप के दौरान युवराज का प्रदर्शन दमदार रहा था। इसी टूर्नामेंट में युवराज ने 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाए थे। भारत इस विश्व कप को जीतने में सफल रहा। इसके बाद जब भारतीय टीम ने 2011 वनडे विश्व कप जीता तब भी युवराज सिंह की भूमिका प्रमुख रही थी। उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 300 से ज्यादा रन तो बनाए ही साथ ही साथ 15 विकेट भी लिए थे। 

 

Yuvraj Singh, wished Birthday, Sarrika ghatge, hazeel keech, युवराज सिंह ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, सारिका घाटगे, हेज़ल कीच


युवराज के हैं 2 बच्चे
युवराज ने बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच के साथ शादी की। दोनों की पहली मुलाकात एक फ्रेंड की बर्थडे पार्टी में साल 2011 में हुई थी। इसी पार्टी में युवराज एक नजर में ही हेजल को दिल दे बैठे थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर हेजल को फ्रैडशिप की रिक्वेस्ट भेजी थी लेकिन हेजल इसे नजरअंदाज करती रही। आखिरी 3 साल बाद वह युवराज के साथ डेट पर जाने को तैयार हो गई। इसके बाद दोनों में प्यार हुआ और उन्होंने साल 2016 में शादी कर ली। अब उनके 2 बच्चे हैं।