Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। छह ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुकी सानिया का जन्म 15 नवम्बर 1986 को मुंबई में हुआ था। इस खास मौके पर सानिया को खेल जगत और फैंस से बधाईयां मिल रही हैं। इस दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने सानिया को बधाई देते हुए मिर्ची ममी कहा है। युवराज और सानिया दोनों अच्छे दोस्त हैं। 

युवराज ने ट्विटर पर सानिया के साथ अपनी एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए जन्मदिन की बधाई दी और लिखा, जन्मदिन मुबारक हो मिर्ची ममी। आशा है कि आपका आने वाला साल शानदार होगा। हमेशा की तरह बहुत-बहुत प्यार। 

सानिया ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ शादी की थी और अक्तूबर 2018 में उन्होंने बेटे को जन्म दिया था। हाल ही में सानिया और शोएब दुबई में देखे गए थे। इस महीने की शुरूआत में सानिया ने बताया था कि टेनिस स्टार राफेल नडाल और रोजर फैडरर के लिए उनके लिए कितना सम्मान है।