Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग 2019 अब बिल्कुल नजदीक आ गया है। बता दें कि इस बार कई खिलाड़ी दूसरी टीमों में खेलते हुए नजर आएंगे क्योंकि उन्होंने खुद अपनी टीमों से छुटकारा पाकर किसी दूसरी टीम में जगह बनाई है। वही फ्रेंचाइजी अपनी तैयारियों में जुटी है। ऐसे में इस बीच मुंबई इंडियंस ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर की, जिसमें रोहित शर्मा की की जर्सी पहने एक क्रिकेटर खड़ा है। मुंबई इंडियंस की ओर से कैप्शन में लिखा गया- 'पहचानिए कौन?'

दरअसल, ये क्रिकेटर और कोई नहीं बल्कि युवराज सिंह हैं। युवी ने रोहित की जर्सी पहन रखी है, जिस पर रोहित की पत्नी रितिका ने एक मजेदार कमेंट भी किया। रितिका ने कमेंट में लिखा, 'मेरे भाई ने मेरे पति की जर्सी पहन रखी है, यह बहुत अजीब है।' इस पर मुंबई इंडियंस की ओर से जवाब आया, 'जर्सी नंबर 12 और 45 ने हाथ मिला लिया है।'

 

PunjabKesari

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

💭 The first thing that comes to your mind when you see @yuvisofficial is ______ . #CricketMeriJaan

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians) on Mar 5, 2019 at 4:18am PST