Sports

टोक्यो : वेनेजुएला की युलिमार रोजस ने अपने अंतिम प्रयास में विश्व रिकॉर्ड के साथ तोक्यो ओलंपिक की महिला त्रिकूद स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। रोजस जब अपने छठे और अंतिम प्रयास के लिए उतर रहीं थी तो उनका स्वर्ण पदक पक्का हो चुका था। उन्होंने हालांकि अपने अंतिम प्रयास में 15.67 मीटर के साथ 1995 में युक्रेन की इनेसा क्रावेट्स के 15.50 मीटर के रिकॉर्ड को तोड़ा।

दो बार की विश्व चैम्पियन रोजस ने 2016 रियो ओलंपिक में रजत पदक जीता था। पुर्तगाल की पेट्रीशिया मेमोना ने 15.01 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ रजत जबकि स्पेन की एना पेलेटेइरो ने भी 14.87 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ कांस्य पदक जीता।