Sports

दुबई : भारत महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप-ए के अपने शुरुआती मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा तो सीनियर स्टार खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की दरकार होगी क्योंकि टीम अतीत में बेहद करीब पहुंचकर चूकने की यादों से उबरने के लिए सकारात्मक शुरुआत के लक्ष्य के साथ उतरेगी। संभवत: अपना आखिरी टी20 विश्व कप खेल रही कप्तान हरमनप्रीत कौर कई बार खिताब के करीब पहुंचकर चूकने और निराशाजनक क्षणों की गवाह रही हैं जिसमें टी20 विश्व कप 2020 में मेलबर्न में फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार भी शामिल है। अतीत की तरह यह भारतीय टीम भी प्रतिभा से भरपूर है और संभवत: केवल ऑस्ट्रेलिया के पास ही इतनी अच्छी टीम है। लेकिन मौजूदा चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के पास छह टी20 विश्व कप खिताब हैं जबकि भारत को पहले खिताब का इंतजार है। 


न्यूजीलैंड का मजबूत पक्ष : न्यूजीलैंड दो बार का उप विजेता है और उनके खिलाफ जीत को रणनीतिक तथा मानसिक रूप से अच्छी स्थिति में होने का संकेत माना जा सकता है।

भारत का मजबूत पक्ष : शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की ओपनिंग जोड़ी अच्छी फार्म में हैं। मध्यक्रम में जेमिमा भी फॉर्म में चल रही। स्पिन की कमान दीप्ति शर्मा के हाथ में है।

 

Women's T20 World Cup, India vs New Zealand, cricket news, sports, महिला टी20 विश्व कप, भारत बनाम न्यूजीलैंड, क्रिकेट समाचार, खेल

 

इन प्लेयरों पर रहेंगी नजरें
स्मृति मंधाना :
आखिरी 10 मैचों में 54 की औसत से 328 रन बना चुकी। स्टाइक रेट 137 है।
शैफाली वर्मा : 10 मैचों में 131 की स्ट्राइक रेट के साथ 261 रन बना चुकी। औसत 37 चल रही
दीप्ति शर्मा : 10 मैचों में 5.74 की इकोनमी के साथ 15 विकेट ले चुकी। अभ्यास मैच में लिए विकेट

सुजी बेट्स : 10 मैचों में 21 की औसत से 218 रन बना चुकी। भारत के खिलाफ प्रदर्शन अच्छा
अमेलिया केर : आखिरी 10 मैच में 16 की औसत से बनाए हैं 164 रन, 12 विकेट भी लिए हैं
फ्रान जोनास : आखिरी 9 मुकाबलों में 7.75 की इकोनमी के साथ 9 विकेट ले चुके

 


पिच रिपोर्ट : दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सतह काफी संतुलित है क्योंकि बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को सतह से कुछ मदद मिलती है। तेज गेंदबाजों को नई गेंद फेंकने में मजा आएगा जबकि खेल आगे बढ़ने पर बल्लेबाजों को यह आसान लगेगा। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना एक समझदारी भरा फैसला हो सकता है।


हैड टू हैड  : दोनों टीमों के बीच अब तक 13 मुकाबले हो चुके हैं। इनमें भारतीय महिला टीम सिर्फ 4 ही मुकाबले जीतने में सफल रही है। आखिरी 5 में 4 मैच न्यूजीलैंड ने जीते।


टीमें इस प्रकार हैं
भारत:
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, यस्तिका भाटिया, पूजा वस्त्रकार, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, डी हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन।
रिजर्व खिलाड़ी: उमा छेत्री, तनुजा कंवर, साइमा ठाकोर।

न्यूजीलैंड : सोफी डिवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, एडेन कार्सन, इज़ी गेज, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, फ्रैन जोनास, लेघ कास्पेरेक, मेली केर, जेस केर, रोजमेरी मायर, मौली पेनफोल्ड, जॉर्जिया प्लिमर, हन्ना रोव और ली ताहुहु।