Sports

गुरुग्राम : हीरो महिला इंडियन ओपन गोल्फ टूर्नामैंट के 12वें संस्करेण का आयोजन डीएलएफ गोल्फ एंड कंट्री क्लब में 18 से 21 अक्टूबर तक किया जाएगा जिसमें 30 देशों की 120 खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट में इस बार पुरस्कार राशि में अभूतपूर्व वृद्धि की गई है जो बढ़कर 5 लाख डॉलर (लगभग 3.63 करोड़ रुपए) पहुंच गई है। टूर्नामेंट में 17 भारतीयों पर भी निगाहें रहेंगी।

Sports

टूर्नामेंट में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाणी कपूर का रहा है जो पिछले साल संयुक्त छठे स्थान पर रही थीं। टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती का नेतृत्व एक बार फिर वाणी कपूर करेंगी। उनके अलावा महिला प्रो गोल्फ टूर ऑर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष पर चल रही त्वेसा मलिक, अमनदीप द्राल, गौरिका बिश्नोई, दीक्षा डागर, सिद्धि कपूर, प्रणव उर्स, सिफात सागू और गुरसिमर बडवाल भारतीय चुनौती संभालेंगी।

Sports

इंडियन ओपन आखिरी बार पुराने नियमों के तहत आयोजित किया जाएगा क्योंकि 2019 से गोल्फ में नए नियम लागू हो जाएंगे। पहली बार यह टूर्नामेंट 72 होल में खेला जाएगा और चारों दिन इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा जो भारतीय महिला गोल्फ के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि होगी। अंतर्राष्ट्रीय खिलाडिय़ों में गत चैंपियन केमिले केवेलियर अपना खिताब बचने उतरेंगी। टूर्नामेंट में महिला यूरोपियन टूर की शीर्ष 20 खिलाडिय़ों में से 11 खिलाड़ी अपनी चुनौती रखेंगी। टूर्नामेंट में पिछले संस्करणों की 9 विजेता भी शामिल हैं।