Sports

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन का अपने बच्चों से प्यार जगजाहिर है। आए दिन सोशल साइट्स पर वह अपने बेटे और बेटियों की फोटोज डालते रहते हैं। धवन फैमिली के प्रति कितने डैडिकेटिड है इसका सबूत इसी से मिल जाता है कि वह लगभग हर विदेशी टूर पर बच्चों और पत्नी को साथ ले जाते हैं। लेकिन बीते दिनों जब भारत श्रीलंका दौरे पर थी तब धवन अपनी फैमिली को साथ नहीं ले जा पाए थे। इसकी तड़प धवन के ट्विटर अकाउंट पर भी देखने को मिल रही थी। जब वह अपने बच्चों के फोटो डालकर मिस यू, मीट यू सून, आदि के स्टेट्स डालते थे। आखिरकार धवन अपनी फैमिली से मिले तो खुशी छिपा नहीं पाए। 
धवन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड की है जिसमें वह अपने बेटे जोरावर को लेने स्कूल जा रहे हैं। धवन बेटे के स्कूल में सरप्राइज एंट्री मारते हैं। जोरावर अपनी मस्ती में खेल रहा होता है। धवन अपने हाथों से उसकी आंखें बंद कर देते हैं और गैस करने के लिए कहते हैं। उत्साहित जोरावर शोर मचाता डैडी धवन के सीने से लग जाता है। इसके बाद धवन अपनी बेटियों से मिलते हैं जो उन्हें देखकर बेहद उत्साहित होती है।
देखें वीडियो-