Sports

खेल डैस्क : आखिरकार मुंबई में हुए अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के 141वें सत्र के दौरान क्रिकेट को लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 कार्यक्रम में शामिल कर लिया गया। ओलंपिक में क्रिकेट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा।

 

Lacrosse, flash football, Los Angeles Olympics 2028, Cricket news, Sports, Virat Kohli, Thomas Bach, लैक्रोस, फ़्लैश फ़ुटबॉल, लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028, क्रिकेट समाचार, खेल, विराट कोहली, थॉमस बाख

 

क्रिकेट के साथ ही लैक्रोस, फ्लैश फुटबॉल, स्क्वाश, सॉफ्टबॉल को भी ओलंपिक कार्ड में जगह मिली है। इनमें से लैक्रोस और फ्लैश फुटबॉल ऐसी गेम हैं जोकि एशियन धरती पर ज्यादा नहीं खेली जाती। आइए नई गेमों के बारे में जानते हैं।

 

Cricket, five sports to get Los Angeles 2028 Olympics, Los Angeles 2028 Olympics, क्रिकेट, लॉस एंजिल्स ओलंपिक, लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक


फ्लैश फुटबॉल
फ्लैश फुटबॉल अमेरिकी फ़ुटबॉल का एक प्रकार है। यहां खिलाड़ी बॉल के लिए आपस में नहीं भिड़ते बल्कि गेंद को डिफेंस कर दूसरे पार ले जाना होता है। प्रत्येक टीम में पांच खिलाड़ी होते हैं। इसकी ग्राऊंड भी छोटी लेकिन लंबी होती है।

 

Cricket, five sports to get Los Angeles 2028 Olympics, Los Angeles 2028 Olympics, क्रिकेट, लॉस एंजिल्स ओलंपिक, लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक


बेसबॉल-सॉफ्टबॉल
बेसबॉल 1846 में इंग्लैंड में सबसे पहले खेला गया था, लेकिन 19वीं शताब्दी के अंत में यह संयुक्त राज्य अमेरिका का नेशनल गेम बन गया। बेसबॉल तब उत्तरी अमेरिका, सेंट्रल और दक्षिण अमेरिका, केरेबिया और ईस्ट एशिया में खूब खेला जाता था। सॉफ्टबॉल एक बल्ले और गेंद का खेल है जो 10 खिलाड़ियों की 2 टीमों के बीच खेला जाता है। यह बेसबॉल से ही आया है। हालांकि इसमें एक प्रमुख अंतर है। सॉफ्टबॉल बेसबॉल से बड़े होते हैं और गेंद ओवरहैंड के बजाय अंडरहैंड फेंकी जाती है। यह छोटे ग्राऊंड पर खेला जाता है।

 

Cricket, five sports to get Los Angeles 2028 Olympics, Los Angeles 2028 Olympics, क्रिकेट, लॉस एंजिल्स ओलंपिक, लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक

लैक्रोस 
लैक्रोस एक टीम स्पोर्ट है जिसे लैक्रोस स्टिक और लैक्रोस बॉल के साथ खेला जाता है। इसकी उत्पत्ति उत्तरी अमेरिका में 12वीं शताब्दी में हुई थी। खिलाड़ी गेंद को गोल में ले जाने, पास करने, पकड़ने और शूट करने के लिए लैक्रोस स्टिक के सिर का उपयोग करते हैं। खेल के चार संस्करण हैं जिनमें अलग-अलग छड़ें, फ़ील्ड, नियम और उपकरण हैं: फील्ड लैक्रोस, महिला लैक्रोस, बॉक्स लैक्रोस और इंटरक्रॉस।

 

Cricket, five sports to get Los Angeles 2028 Olympics, Los Angeles 2028 Olympics, क्रिकेट, लॉस एंजिल्स ओलंपिक, लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक

स्क्वाश 
स्क्वैश एक रैकेट खेल है जिसे 2 खिलाड़ी (या डबल्स के लिए चार खिलाड़ी) एक छोटी रबर गेंद से 4 दीवारों वाले कोर्ट में खेलते हैं। भारत से क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की पत्नी दीपिका पल्लीकल भी स्क्वाश खेलकर कई मैडल जीत चुकी हैं।

Cricket, five sports to get Los Angeles 2028 Olympics, Los Angeles 2028 Olympics, क्रिकेट, लॉस एंजिल्स ओलंपिक, लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक

 

क्रिकेट की पहले भी हो चुकी ओलंपिक में एंट्री
इससे पहले ओलंपिक में क्रिकेट केवल एक बार खेला गया था। साल 1900 में पेरिस में इंग्लैंड और फ्रांस के बीच स्वर्ण पदक का मुकाबला हुआ था। ओलंपिक में पुरुषों और महिलाओं की स्पर्धा टी20 प्रारूप में होगी।


प्रसारण से ही 15.6  मिलियन पाउंड मिलने की संभावना
अखबार ने बताया कि 2024 ओलंपिक के लिए भारत से प्रसारण करार में आईओसी को 15.6  मिलियन पाउंड (लगभग डेढ़ अरब रुपए) मिलने की संभावना है लेकिन 2028 ओलंपिक में क्रिकेट के शामिल होने के बाद यह सौदा 150 मिलियन पाउंड (लगभग 15 अरब रुपये) तक पहुंच सकता है।


आईओसी का रेवेन्यू बढ़ना तय
क्रिकेट को इन खेलों का हिस्सा बनाकर आईओसी दक्षिण एशियाई दर्शकों को लुभाने के साथ प्रसारण करार से बड़ी रकम हासिल कर सकता है। ओलंपिक में क्रिकेट के प्रवेश से इस खेल की पहुंच बढ़ाने में भी काफी मदद मिलेगी। भारत इस खेल का सबसे बड़ा बाजार है और 2028 सत्र में इसके शामिल होने के बाद देश में आईओसी प्रसारण सौदे का मूल्य काफी बढ़ जाएगा।