Sports

नई दिल्ली : किंग्स इलेवन पंजाब के ऑलराउंडर ग्लैन मैक्सवेल सीजन में अपने प्रदर्शन के कारण आलोचनाएं झेल रहे हैं। हैदराबाद के खिलाफ उनके पास लय में आने का मौका था लेकिन उन्होंने इसे गंवा दिया। मैक्सवेल की इस परफार्मेंस के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। उनके मुताबिक मैक्सवेल 10.75 करोड़ की बड़ी कीमत के लायक नहीं हैं।

वीरेंद्र सहवाग ने एक शो के दौरान कहा- ग्लेन मैक्सवेल को और क्या चाहिए, और कैसा प्लेटफॉर्म चाहिए रन बनाने के लिए। उस वक्त दो विकेट जल्दी गिर गए थे। उसके पास बल्लेबाजी का पूरा मौका था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भी वह आऊट हो जाता है। वह ऑक्शन में हर साल महंगे बिकता हैं और हर साल फ्लॉप रहता है। फिर भी लोग हैं जो उनके पीछे भागते हैं, ये मेरी समझ से परे है।

सहवाग बोले- अगर इस साल मैक्सवेल प्रदर्शन नहीं कर पाए तो अगली ऑक्शन में उनका दाम 10 करोड़ से घटकर 1 या 2 करोड़ पर आ जाएगा। बता दें कि मैक्सवेल ने आखिरी बार आईपीएल में अर्धशतक 2016 में लगाया था। सहवाग ने कहा- मैच जिस स्थिति में था अगर वह एक-दो रन लेकर पूरन को ही स्ट्राइक रेट देते रहते तो पूरन अकेले ही मैच जिता सकता था। 


बता दें कि ग्लैन मैक्सवेल ने आईपीएल में 6 मैचों में 12 की औसत से महज 48 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 100 से भी कम है। वह टूर्नामेंट में एक भी छक्का भी नहीं लगा पाए हैं।