Sports

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2018-19 सत्र के लिए वार्षिक खिलाड़ी अनुबंध की घोषणा कर दी है जिसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली, सीमित ओवरों के उपकप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को सात करोड़ का ए प्लस का वार्षिक ग्रेड दिया गया है।  शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार को बड़ा झटका देते हुए टॉप ग्रेड से बाहर कर दिया गया है जबकि युवा विकेट कीपर ऋषभ पंत की किस्मत खुल गई है। उन्हें 'ए' ग्रेड में रखा गया है।बीसीसीआई का संचालन देख रही प्रशासकों की समिति (सीओए) ने गुरूवार रात अक्टूबर 2018 से सितंबर 2019 तक की अवधि के लिए वार्षिक खिलाड़ी अनुबंध की घोषणा की।
PunjabKesari

  • ए प्लस ग्रेड में खिलाड़ी को सात करोड़,
  • ए ग्रेड में खिलाड़ी को पांच करोड़,
  • ग्रेड बी में खिलाड़ी को तीन करोड़,
  • ग्रेड सी में खिलाड़ी को एक करोड़ रुपए सालाना दिए जाएंगे।


भारत की सीनियर महिला टीम के लिए भी अक्टूबर 2018 से सितंबर 2019 तक के अनुबंध की घोषणा की गई है। महिला टीम के लिए ए, बी और सी अनुबंध दिए जाएंगे। महिला टीम के ग्रेड क्रमश: 50 लाख, 30 लाख और 10 लाख रुपए रहेंगे। ए प्लस ग्रेड में विराट,रोहित और बुमराह को रखा गया है। 
PunjabKesari

  • ग्रेड ए में रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्या रहाणे, महेंद्र सिंह धोनी, शिखर धवन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, कुलदीप यादव और ऋषभ पंत को रखा गया है।
  • ग्रेड बी में लोकेश राहुल, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल और हार्दिक पांड्या को जगह मिली है।
  • ग्रेड सी में केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, अंबाती रायडू, मनीष पांडेय, हनुमा विहारी, खलील अहमद और रिद्धिमान साहा को जगह मिली है। 


PunjabKesari
महिला टीम के ग्रेड ए में मिताली राज, हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और पूनम यादव को रखा गया है जबकि ग्रेड बी एकता बिष्ट, झूलन गोस्वामी, शिखा पांडेय, दीप्ति शर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स को जगह मिली है। ग्रेड सी में राधा यादव, डी हेमलता, अनुजा पाटिल, वेदा कृष्णमूर्ति, मानसी जोशी, पूनम राउत, मोना मेशराम, अरुंधति रेड्डी, राजेश्वरी गायकवाड, तानिया भाटिया और पूजा वस्त्रकर को रखा गया है।