Sports

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) श्रीलंका के खिलाफ अगले साल 5 जनवरी से शुरू हो रही टी-20 सीरीज से पहले बॉलीवुड एक्टै्रस पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ स्विट्जरलैंड की वादियों में घूम रहे हैं। खास बात यह है कि स्विट्जरलैंड में घूमते हुए विरुषका करीना कपूर (Kareena kapoor) और करिश्मा कपूर (Karisma kapoor) से भी मिले। करीना इन दिनों बहन करिश्मा, पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ स्विट्जरलैंड में ही वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। 

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की तस्वीरें 

अनुष्का शर्मा ने इस दौरान बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और उनकी गर्लफ्रैंड नताशा के साथ अपने इंस्टाग्राम पर इस क्यूट-सी तस्वीर को शेयर की है। इस फोटो में उन्होंने कैप्शन दिया है- ‘हैलो फ्रेंड्स’। इस फोटैो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इसे महज 15 घंटों में ही 21 लाख के करीब लाइक मिल चुके थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Hello frands ????? ! @varundvn @natashadalal88

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on Dec 29, 2019 at 10:53am PST

अनुष्का के लुक की बात करें तो वह व्हाइट कलर के विंटर आउटफिट्स पहने हुए नजर आ रही हैं। वहीं विराट कोहली ब्लैक कलर के आउटफिट्स में थे। नताशा पिंक कलर की जैकैट तो वरुण चैक्ड स्वेटर और जैकेट में नजर आए। उसी स्पॉट पर वरुण धवन के साथ करिश्मा कपूर ने फोटो शेयर की। फोटो में करीना भी हैं-

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

See who we met ! ??? @varundvn #holidayseason #snowydays

A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on Dec 28, 2019 at 5:27am PST