Sports

क्रोमवेल (अमेरिका) : बैक नाइन में शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी यहां ट्रैवलर्स चैंपियनशिप के संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए। लाहिड़ी ने तीसरे दौर में पांच अंडर 65 का स्कोर बनाया। उनका कुल स्कोर 11 अंडर है। इंग्लैंड के पाल केसी आठ अंडर 62 के स्कोर से कुल 16 अंडर 194 के स्कोर से शीर्ष पर चल रहे हैं। केसी ने दूसरे स्थान पर चल रहे रसेल हेनली (67) पर चार शाट की बढ़त बना रखी है।

कोरियाई गोल्फ चैम्पियनशिप में भारतीय खिलाडिय़ों का निराशाजनक प्रदर्शन
चेओनान (कोरिया) : एस. चिक्कारंगप्पा भारतीय गोल्फरों के निराशाजनक प्रदर्शन के बीच कोलोन कोरिया ओपन गोल्फ चैम्पियनशिप के अंतिम दौर में एक ओवर 72 के कार्ड के साथ संयुक्त 28वें स्थान पर रहे। चिक्कारंगप्पा ने शुरूआती नौ होल में दो बर्डी की किन इसके बाद वह डबल बोगी और फिर एक बोगी कर पिछड़ गए। खलिन जोशी 73 के कार्ड के साथ संयुक्त 32 वें स्थान पर रहे। अजीतेश संधू (75) कुल तीन ओवर 287 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 37 वें स्थान पर रहे। गगनजीत भुल्लर (74) छह ओवर के साथ संयुक्त 53 वें स्थान पर रहे। राहिल गंगजी (73) संयुक्त 57वें और चिराग कुमार (77) संयुक्त 71 वें स्थान पर रहे।