Sports

नई दिल्लीः भारत के पहले WWE रेसलर ग ग्रेट खली दुनियाभर में अपनी पहचान बना चुके हैं। उन्होंने रिंग में जाॅन सीना, द अंडरटेकर आैर बटिस्टा जैसे दिग्गज रैसलरों को धूल चटाई है। खली ने अपने इंस्टाग्राम पर हाल ही में अपने रेसलिंग इतिहास की पहली वीडियो शेयर की। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे खली विरोधी रैसलर को आराम से धूल चटाते नजर आ रहे हैं। विरोधी रैसलर खली के सामने बाैना साबित हुआ। विरोधी कई बार प्रहार करता रहा लेकिन खली को इसका कोई असर होता नहीं दिख रहा। खली ने इस मैच में आसान जीत हासिल की।

My 1st fight 😘❤️#wrestling #wwe @the_greatkhali_show_returns

A post shared by The Great Khali (@dalipsinghcwe) on

भारत में की CWE की शुरूआत
खली ने 2006 में WWE में कदम रखा था। 2014 में रिंग से दूरी बनाने के बाद खली ने 2015 में WWE की तर्ज पर CWE (कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट) की शुरूआत की। उनकी इस कंपनी में कई युवा रेसलिंग के गुर सीखते हैं। CWE से कविता देवी ने भी दुनियाभर में नाम कमाया, जो भारत की पहली WWE महिला रैसलर हैं।