Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : WWE रेसलर रह चुके दिलीप राणा उर्फ द ग्रेट खली पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है। एक वीडियो में खली ने नवजात बच्चे के साथ वीडियो में इस बात की जानकारी दी है। इसके बाद से लोग उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। 

एक सोशल मीडिया पेज पर खली के साथ उनके नवजात बच्चे को दिखाया गया है। हालांकि खली ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा नहीं की है। WWE के जरिए अपनी पहचान बना चुके खली वीडियो में एक नवजात बच्चे को गले लगाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में खली को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि ये जल्द ही ठीक हो जाएगा। 

 

गौर हो कि खली की पहले भी एक बेटी है। हैवीवेट चैंपियन खली के पैतृक घर धिराणा से मिली जानकारी के मुताबिक खली की पत्नी हरपिंदर कौर ने अमेरिकी प्रसूति गृह में एक बच्ची को जन्म दिया है। खली सिरमौर जिले के शिलाई के धिराणा के रहने वाले हैं। खली के घर में खुशी का माहौल है। रेसलिंग के साथ-साथ खली बॉलीवुड फिल्मों और रियलिटी शोज में भी अपना जलवा दिखा चुके हैं।