Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली मोहाली में श्रीलंका खिलाफ अपना 100वां टेस्ट मैच खेलेंगे। यह मैच विराट कोहली के बेहद खास होगा। साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट करियर की शुरूआत करने वाले विराट कोहली ने भारत के लिए 100 टेस्ट मैच खेलेंगे ऐसी कल्पना भी नहीं की थी। पर अब वह इसे पूरा करने जा रहे हैं। तो आईए आपको बताते हैं विराट कोहली के टेस्ट करियर की वह 5 पारियां जो हमेशा यादगार रहेंगी।

एडिलेड में 141 रन की पारी 

साल 2014 में विराट कोहली ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर गए। इस दौरे पर विराट ने एडिलेड की दूसरी पारी में 141 रन की पारी खेली। 364 रन का पीछा करने आई भारतीय टीम की तरफ से मुरली विजय और विराट कोहली के बल्ले से रन निकले। मुरली विजय 99 रन बनाकर कोहली का साथ छोड़ गए। पर विराट टेस्ट मैच के आखिरी दिन टीम को जीत दिलाने के लिए तेजी से रन बनाने शुरू कर दिए। पर बड़ा  शॉट खेलने के चक्कर में विराट 141 रन पर अपना विकेट गंवा दिया और भारत 48 रन से यह मैच हार गया। भले ही भारत यह मैच हार गया पर विराट की यह पारी उनके फैंस को हमेशा याद रहेगी।

इंग्लैंड में खेली 149 रन की पारी 

साल 2018 में विराट कोहली इंग्लैंड के दूसरे दौरे पर गए। इस सीरीज पर भारतीय टीम ने 5 मैचों की टेस्ट खेली। इस टेस्ट सीरीज के पहले मैच में विराट कोहली ने बर्मिंघम के मैदान पर 149 रन की पारी खेली। विराट कोहली का यह इंग्लैंड की धरती पर पहला टेस्ट शतक था। इस शतक से विराट ने अपने आलोचकों को जवाब दिया जो उनकी तकनीक को लेकर सवाल उठा रहे थे। विराट ने अपनी इस पारी के दौरान 22 चौके और एक छक्का लगाया।

सेंचुरियन के मैदान जड़ा बड़ा शतक

PunjabKesari

विराट कोहली की सबसे यादगार पारियों में से एक पारी प्रोटियाज की धरती पर साल 2018 में आई। द. अफ्रीका खिलाफ सीरीज के दूसरे मैच में विराट ने सेंचुरियन के मैदान पर शानदार पारी खेली। विराट कोहली ने 217 गेंदों पर 15 चौकों की मदद से मुश्किल पिच पर शतक लगाया। विराट के इस शतक के बदौलत ही भारतीय टीम द. अफ्रीका को 135 रन से हराने में कामयाब हो पाई। 

इंग्लैंड खिलाफ 235 रन 

PunjabKesari

साल 2016 का साल विराट कोहली के लिए गोल्डन ईयर माना जाता है। इस साल विराट के बल्ले से ढेरों रन निकले। इसी दौरान मुंबई में खेले गए इंग्लैंड खिलाफ टेस्ट मैच में विराट कोहली ने 235 रन की पारी खेली। यह दोहरा शतक विराट के सबसे मुश्किल दोहरे शतकों में से एक हैं। क्योंकि मुंबई की विकेट पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था। विराट ने एक छोर संभाले रखा और भारतीय पारी को आगे लेकर गए।

द. अफ्रीका खिलाफ खेली टेस्ट करियर की सबसे बड़ी पारी

साल 2019 में विराट कोहली ने द. अफ्रीका खिलाफ पुणे के मैदान पर 254 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान विराट कोहली द. अफ्रीका के बल्लेबाजों के ऐसे खेल रहे थे मानों जैसा वह स्कूल स्तरीय टीम के खिलाफ खेल रहे हों। विराट ने इस दौरान 33 चौके और 2 छक्के लगाए।