Sports

खेल डैस्क : श्रीलंकाई क्रिकेटर वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें बहन की शादी पर वह विदाई के वक्त फूट फूटकर रोते दिख रहे हैं। हसरंगा की यह वीडियो को क्रिकेट फैंस ने खूब प्यार दिया है। साथ ही उनको प्यारा सा रिश्ता निभाने के लिए प्यार भी दिया। बहरहाल, वीडियो में वानिंदु ने अपनी बहन को कसकर गले लगाया हुआ है, दोनों भावनाओं से अभिभूत हैं। देखें वीडियो- 


वहीं, भावुक वीडियो देखकर क्रिकेट फैंस भी इमोशनल नजर आए। मोहम्मद नवाज ने लिखा- हर भाई अपनी बहन की शादी में ऐसे इमोशनल हो ही जाता है। नवाज ने लिखा- उचित सांस्कृतिक मित्र.. प्योर सोल। यही नहीं, कई फैंस तो वीडियो पर मजे लेते हुए भी दिखे। उन्होंने हसरंगा को उनके नाम के कारण भी चिकोटी काटी। फैंस ने लिखा- आपका नाम हसरंगा है और आप रो रहे हैं। तो कइयों ने पाकिस्तान को ही ट्रोल कर दिया। आर्यन ने लिखा- पाकिस्तान इस वीडियो से रिलेट नहीं कर सकता। वहीं, यूजर्स 45 नाम की आईडी से फैंस ने लिखा- यह भाई बहन का प्यार है, पाकिस्तान में अलग तरह हो सकता है। 


बता दें कि एशिया कप 2023 से ठीक पहले श्रीलंका को बड़ा झटका लगा है। उनके स्टार प्लेयर वानिंदु हसरंगा और दुष्मंता चमीरा चोट के करण एशिया कप से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा एशिया कप में कोविड का प्रकोप भी फैला है। इसकी चपेट में श्रीलंका के दो प्लेयर भी आ गए हैं।