Sports

कोलंबो : श्रीलंका के खेल मंत्री रोशन रणसिंघे द्वारा बर्खास्त किए गए देश के क्रिकेट बोर्ड को वहां की अदालत ने मंगलवार को बहाल कर दिया है। अदालत ने बोर्ड अध्यक्ष शम्मी सिल्वा की खेल मंत्री रणसिंघे द्वारा क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त किए जाने के कदम को अदालत में चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी, जिसे अदालत ने सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया। 

मीडिया रिपोटर् के अनुसार श्रीलंका कोर्ट ऑफ अपील ने देश के क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त करने के खेल मंत्री के फैसले को रद्द करते हुए सुनवाई पूरी होने तक निष्कासित अधिकारियों को बहाल कर दिया। उल्लेखनीय है कि विश्व कप में भारत से शर्मनाक हार के बाद सोमवार को श्रीलंका के खेल मंत्री रोशन रणसिंघे ने देश के क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त कर दिया था। 

गौर हो कि खेल मंत्रालय ने बोर्ड को बर्खास्त करते हुए एक विज्ञप्ति में कहा था कि समिति की नियुक्ति रणसिंघे द्वारा 1973 के खेल कानून संख्या 25 की शक्तियों के तहत की गई है। समिति में तीन सेवानिवृत्त न्यायाधीश भी हैं, जिनमें से दो महिलाएं हैं और पूर्व एसएलसी अध्यक्ष उपाली धर्मदासा भी हैं। इससे रणतुंगा की वापसी हुई जिन्होंने 2008 में श्रीलंकाई क्रिकेट के मामलों के शीर्ष पर इसी तरह की अंतरिम समिति का नेतृत्व भी किया था। रणसिंघे द्वारा नियुक्त राष्ट्रीय खेल परिषद के प्रमुख रणतुंगा सिल्वा प्रशासन पर सवाल उठाते रहे हैं। सिल्वा को मई में उनके लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए एसएलसी प्रमुख के रूप में चुना गया था जो 2025 तक चलना था।