Sports

मैड्रिड : चुबंन विवाद के कारण खेल का बहिष्कार कर रही स्पेन की महिला फुटबाल टीम की अधिकतर सदस्य मैदान पर लौटने को राजी हो गई हैं। यह दावा स्पेन के खेल सचिव विक्टर फ्रैंकोस ने बुधवार को किया। उनका कहना है कि महिला फुटबाल टीम की अधिकतर खिलाड़ी बहिष्कार समाप्त करने पर सहमत हो गई हैं। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फ्रैंकोस ने कहा कि सात घंटे से अधिक समय तक चली बैठकों के बाद यह समझौता हुआ है। इस महीने के नेशंस लीग खेल के लिए बुलायी गयी 23 खिलाड़यिों में से दो ने टीम से बाहर होने का फैसला किया है। उन्होंने कहा ‘‘ स्पेनिश फुटबॉल महासंघ (आरएफईएफ) ने ‘तत्काल और गहन बदलाव' के लिए प्रतिबद्धता जताई है। 

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने महिला विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड पर स्पेन की जीत के बाद तत्कालीन आरएफईएफ अध्यक्ष लुइस रुबियल्स द्वारा फॉरवडर् खिलाड़ी जेनी हर्मोसो को चूमने के बाद खिलाड़ियों ने खेल का बहिष्कार शुरू कर दिया था। हालांकि चुंबन विवाद के कारण रुबियल्स को इस्तीफा देना पड़ा, जबकि स्पेन के मैनेजर जॉर्ज विल्डा को बर्खास्त कर दिया गया था।