नई दिल्ली : महिला क्रिकेट टीम की नई सनसनी स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) जितने प्यार से विरोधी गेंदबाजों की धुनाई करती हैं उतने ही प्यार से वह किचन में भी खाना बनाती हैं। हालांकि बीते कुछ दिनों से वह चोट के चलते टीम इंडिया से बाहर हैं। दरअसल, स्मृति की पैर की अंगुली में चोट लगी है। इसी कारण वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुई वनडे सीरीज से भी बाहर हो गई थी। क्रिकेट से दूर होकर वह अपना खाली समय किचन में बिता रही हैं। स्मृति इस दौरान चीज चिल्ली, मैक्रोनी बनाई।
स्मृति मंधाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट पर शेयर की तस्वीर
बता दें कि स्मृति मंधाना बीते दिनों ही चर्चा में आई थी जब उन्होंने क्रिकेटर ऑफ द ईयर की ट्रॉफी जीती थी। स्मृति ऐसी तीसरे महिला क्रिकेटर हैं जिसने यह अवॉर्ड जीता। इससे पहले मिताली राज और दीप्ति शर्मा यह अवॉर्ड जीत चुकी हैं।