Sports

खेल डैस्क : यूरोपीय खेलों में शॉट पुटर जोलिएन मालिगा बोमक्वो (Jolien Maliga Boumkwo) द्वारा दिखाई गई खेल भावना चर्चा में है। नैशनल चैंपियन जोलिएन चैंपियनिशप की हर्डल्स रेस में दौड़ी, क्योंकि उनकी साथी रेस से पहले जख्मी हो गई थीं। अगर रेस में कोई हिस्सा न लेता तो बेल्जियम के अंक कट सकते थे ऐसे में अपने देश के लिए शॉट पुटर ने हर्डल्स में दौड़ने का फैसला किया। वह रेस में भले ही आठवें नंबर पर आईं लेकिन वह महत्वपूर्ण एक अंक लेने में सफल रही।

 

 

19 साल की जोलिएन मालिगा बोमक्वो आम तौर पर शॉट पुट और हैमर थ्रोइंग स्पर्धाओं में प्रतिस्पर्धा करती हैं। वह बेल्जियम टीम की कप्तान हैं और उन्होंने अपने करियर में 12 राष्ट्रीय खिताब जीते हैं। पोलैंड में यूरोपीय खेलों के दौरान उनकी टीम साथी ऐनी ज़ैगर और हैने क्लेज़ जख्मी हो गई थीं। उनकी जगह वह हर्डल्स में दौड़ी और 32.81 के समय के साथ अंतिम स्थान पर रहीं लेकिन फैंस ने उनके जज्बे को खूब सराहा और सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ की। 

 

 

एक ने लिखा- कंबुंदजी की गलत शुरुआत के कारण बेल्जियम 2 अंक प्राप्त करने में कामयाब रहा। टीम के लिए एक अंक लेने के लिए उन्हें शुभकामनाएं। एक दूसरे ने टिप्पणी की- यह अद्भुत है! एक और कारण है कि ट्रैक इतना महान टीम खेल है, साथ ही महान व्यक्तिगत खेल भी है। एक तीसरे ने लिखा- बहुत बढ़िया जोलिएन। काम हो गया।