Sports

जालन्धर : भारत और इंगलैंड के बीच एजबस्टन में चल रहे पहले टैस्ट के दौरान भले ही भारत ने इंगलैंड को पहली पारी में 287 पर सिमेटने के बाद खुद भी 76 रन पर तीन विकेट गंवा लिए। लेकिन ऐसी बीच भारत की सलामी जोड़ी ने ऐसा रिकॉर्ड बना दिया जो 18 साल बाद फिर से चर्चा में आ गया है। दरअसल धवन और मुरली विजय ने पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े थे। ऐसा पहली बार है जब दक्षिण अफ्रीका,  इंगलैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की धरती पर मैचों के दौरान भारतीय ओपनिंग जोड़ी ने 18 साल बाद 50 रन की पार्टनरशिप की हो। 
Image result for Shikhar Dhawan & Murali Vijay
मुरली विजय (20) के रूप में जब भारत की पहली विकेट गिरी तब भारत 14वां ओवर खेल रहा था। बता दें कि वर्ष 2000 के बाद से भारतीय सलामी जोड़ी इन देशों में शुरुआती दस ओवर भी अपना विकेट बचा नहीं पाई है। मुरली-शिखर ने न सिर्फ अपना विकेट बचाया। साथ ही 50 रन की साझेदारी कर भारत को मजबूत शुरुआत देने की कोशिश भी की।

एशिया से बाहर का रिकॉर्ड भी सुधारा 
Image result for Shikhar Dhawan & Murali Vijay
भले ही मुरली-शिखर ने यह युनीक रिकॉर्ड बनाया लेकिन साथ ही एक और खराब रिकॉर्ड को सुधारने की कोशिश भी की। दरअसल एशिया से बाहर मुरली-शिखर 24 पारियों में मैच की शुरुआत कर चुके हैं। इनमें से सिर्फ तीन बार 2014 में ब्रिसबेन (56), मेलबोर्न (55) और अब एजबस्टन (50) में वह 50 रन की पार्टनरशिप कर पाए हैं।