Sports

जालन्धर : भारतीय शटलर सात्विक रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी बैडमिंटन पुरूष डबल में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया है। फाइनल में भारत का मुकाबला यूके के मार्कस एलिस, क्रिस लैंग्रिज के साथ था। यूके के दोनों शटलर पहले सेट से ही भारतीय जोड़ी पर भारतीय जोड़ी पर भारी पड़ते नजर आ रहे थे। इंगलिश जोड़ी ने बेहतर तालमेल दिखाया जिसका जवाब भारतीय शटलर के पास नहीं था। इस तरह भारत ने कुछ ही मिनट में पहला सेट 21-13 से गंवा दिया।
दूसरे सेट की शुरुआत तो हालांकि भारतीय जोड़ी ने अच्छी की लेकिन वह इसे बरकरार नहीं रख पाए। सर्विस के बाद रिस्पांस में भारतीय जोड़ी से कई गलतियां हुईं। वहीं इस दौरान इंगलिश जोड़ी बेहतर तालमेल के साथ अंक पर अंक बटोरती नजर आई। इस तरह भारत ने दूसरा सेट भी 21-16 से गंवा दिया। यूके की टीम जिस तरह मैच में खेली, गोल्ड के लिए पूरी दावेदार थी। उन्होंने अपने खेल से बता दिया कि भारतीय जोड़ी को अभी और कितनी मेहनत करने की जरूरत है।