Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज संजू सैमसन ने IPL 2026 में बड़ा कारनामा कर दिया है। सैमसन एक ही सीजन में किसी एक टीम के खिलाफ 200 से ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस सीजन में कुल 202 रन बनाए हैं।

क्रिस गेल को छोड़ा पीछे

सैमसन ने इस उपलब्धि के साथ क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया। गेल ने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 196 रन बनाए थे, जिसमें उनका ऐतिहासिक 175* भी शामिल था। अब सैमसन इस खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

IPL में लीग चरण में एक टीम के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर

209 - विराट कोहली vs GL, 2016 (100* और 109)
206 - केएल राहुल बनाम vs MI, 2022 (103* और 103*)
202 - संजू सैमसन vs DC, 2026 (115* और 87*)
196 - क्रिस गेल vs PWIई, 2013 (175* और 21)
193 - केएल राहुल vs RCB, 2020 (132* और 61*)

दिल्ली के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड

सैमसन का दिल्ली के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। उन्होंने 19 पारियों में 620 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 44.28 और स्ट्राइक रेट 156.17 का रहा है।इस दौरान उन्होंने शिखर धवन और एबी डिविलियर्स को भी पीछे छोड़ दिया।

मैच में खेली मैच जिताऊ पारी

दिल्ली के खिलाफ 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सैमसन ने 52 गेंदों में नाबाद 87 रन बनाए। उनकी पारी में 7 चौके और 6 छक्के शामिल थे। उन्होंने युवा खिलाड़ी कार्तिक शर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 114 रन की नाबाद साझेदारी की और टीम को आसान जीत दिलाई।

ऑरेंज कैप की रेस में भी आगे

इस सीजन में सैमसन 400 से ज्यादा रन बना चुके हैं और ऑरेंज कैप की दौड़ में पांचवें स्थान पर हैं। उनके नाम इस सीजन में 2 शतक और 1 अर्धशतक दर्ज है।