Sports

नई दिल्ली : टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा प्रेक्टिस सेशन के दौरान भी अपने मां होने का फर्ज निभा रही हैं। साल 2017 में प्रेग्नेंसी के कारण टेनिस से दूर होने वाली सानिया अब होबार्ट अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट से वापसी कर चुकी है। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें वह अपने बेटे इंजी को गोद में उठाए टेनिस कोर्ट की ओर आती हुई दिख रही हैं। सानिया की इस फोटो पर बॉलीवुड एक्टर रितेश देखमुख ने कमैंट किया है- पिक्चर परफैक्ट। 

रितेश ने लिखा है- पिक्चर परफैक्ट। इज्जी को ढेर सारा प्यार। उक्त फोटो सानिया के ट्विटर अकाऊंट से अपलोड हुई थी। सानिया को इस फोटो के अपलोड होने के बाद से कुछ लोग झांसी की रानी तक बता रहे हैं। सानिया ने उक्त फोटो के साथ लिखा है- एक तस्वीर में मेरी जिंदगी। मेरे पास इसका कोई दूसरा तरीका नहीं है। अलहम्दुलिल्लाह। यह इंडोनेशिया के खिलाफ खेलने कुछ देर पहले का है। इन्होंने मुझे बहुत प्रेरित किया है, जो मैं करती हूं उसे करने के लिए और सबसे अच्छा बनने के लिए।

 Sania Mirza reached the tennis court after raising her son in the dock

 

 Sania Mirza reached the tennis court after raising her son in the dock

सानिया मिर्जा टेनिस के कारण अर्जुन अवॉर्ज, पद्मश्री, राजीव गांधी खेल अवॉर्ड और कई खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। अभी टोक्यो ओलिम्पिक 2020 में वह भारत के लिए सबसी बड़ी उम्मीदों में से एक है। बता दें कि हैदराबाद की रहने वाली सानिया ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से 2010 में शादी की थी। दोनों अभी दुबई में रहते हैं। 2018 में ही इनके घर बेटे ने जन्म लिया था।