Sports

जालन्धर : मां बनने के बाद टेनिस स्टार सानिया मिर्जा आखिरकार पहली बार सर्वाजनिक मंच पर दिखीं। और यह मंच भी था- हंसी-खुशी से भरपूर। दरअसल सानिया अपनी बहन अनाम के साथ मशहूर कॉमेेडिन कपिल शर्मा के शो पर पहुंची थी। इस दौरान बातों-बातों में सोनिया ने कपिल पर ऐसे तीर छोड़े कि उनकी बोलती बंद हो गई। सानिया ने मजाक में उनकी इंग्लिश को टारगेट किया। उन्होंने साफ कहा- अच्छी इंग्लिश, अच्छी बातें आपको सूट नहीं करती। इसके अलावा भी सानिया ने कई ऐसी बातें कहीं जिसने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया।

देखें वीडियो-

सानिया ने कपिल को कहा- शर्मा क्यों रहे हो
कार्यक्रम के प्रोमो इन दिनों सोशल साइट्स पर वायरल हैं। इसमें सानिया कपिल की अच्छे से खबर लेती नजर आती है। सानिया कपिल को उनकी इंग्लिश के लिए भी घेरती हुई नजर आती हैं। वह कहती हैं- इनका हमेशा से इंग्लिश के साथ थोड़ा पंगा रहा है। कपिल कहते हैं- मुझे इंग्लिश पसंद नहीं है। इसपर सानिया तपाक से जवाब देते हैं- वैसे इंग्लिश भी आपको पसंद नहीं करती होंगी।

कपिल कहते हैं- देखो वक्त-वक्त की बात है। पहले सानिया आती थी। हम आज भी इंतजार करते हैं। अब वक्त बदल गया है कोई पति बन गया है, कोई मम्मी बन गई है। इस पर सानिया ने फिर से तपाक जवाब देते हुए कहा कि वो तो ठीक है, अच्छा तो तुम कब सुना रहे हो खुशखबरी। कपिल जब शर्माने लगे तो सानिया बोली- यह हिस्ट्री में पहली बार हुआ होगा जब कपिल शर्मा शर्मा रहे हों।
देखें वीडियो-