Sports

क्वीन्सटाउन (न्यूजीलैंड): भारतीय गोल्फर अजितेश संधू अंतिम दौर में छह अंडर 66 के शानदार प्रदर्शन के साथ रविवार को यहां 100वें न्यूजीलैंड ओपन में संयुक्त 23वें स्थान पर रहे। ऑस्ट्रेलिया के जैक मरे ने पेशेवर बनने के बाद अपना पहला खिताब जीता। उन्होंने 68 के स्केार से कुल 21 अंडर 266 का स्कोर बनाया। उन्होंने एश्ले हाल (65) और जैशी गियरी (69) को दो शाॅट से पछाड़ा।     

दिन की शुरुआत संयुक्त 13वें स्थान से करने वाले शिव कपूर अंतिम दौर में पार के स्कोर से संयुक्त 33वें स्थान पर लुढ़क गए। कट हासिल करने में सफल रहे एक अन्य भारतीय एस चिकारंगप्पा (70) संयुक्त 29वें स्थान पर रहे।