Sports

नई दिल्ली : ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी परूपल्ली कश्यप के साथ इस वर्ष 16 दिसंबर को विवाह बंधन में बंधने जा रही हैं। विश्व की 11वें नंबर की बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और परूपल्ली 10 वर्षों से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में हैं लेकिन उन्होंने अपने प्रेम प्रसंग की खबर को काफी गुप्त रखा था। दोनों साल 2005 से ही गोपीचंद अकादमी में एक साथ ट्रेनिंग कर रहे थे। लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी कि वह लव बर्ड हैं।

PunjabKesari

गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण और एशियाई खेलों में कांस्य जीतने वाले साइना ने बताया कि वह विदेश दौरों के दौरान कश्यप के नजदीक आईं और 2007 में उन्होंने डेटिंग करना शुरू किया। 28 साल की साइना ने अपनी शादी की पुष्टि करते हुए कहा कि उनके लिए कश्यप के साथ शादी के बंधन में बंधने का यह सही समय है क्योंकि वह आगामी टूर्नामेंटों में काफी व्यस्त हैं। विश्व में 57वीं रैंक कश्यप और सायना के प्रेम संबंधों की खबरें हाल ही में सार्वजनिक हुई थीं।