Sports

खेल डैस्क : एस्टोनिया के बल्लेबाज साहिल चौहान ने सोमवार को साइप्रस के खिलाफ केवल 27 गेंदों में अपना शतक पूरा करके पुरुषों की टी20ई में सबसे तेज शतक का नया रिकॉर्ड बनाया। चौहान ने नामीबिया के जान-निकोल लोफ्टी ईटन का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने फरवरी 2024 में नेपाल के खिलाफ अपने टी20ई शतक तक पहुंचने के लिए 33 गेंदें ली थीं। यही नहीं, चौहान ट्वंटी20 (ओवरऑल) की लिस्ट में भी पहले नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा है। चौहान ने अपनी पारी के दौरान 41 गेंदों पर 6 चौके और 18 छक्कों की मदद से नाबाद 144 रन बनाए। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 351 रही।

 

टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक (ओवरऑल)
27 गेंद : साहिल चौहान , इस्टोनिया बनाम साइप्रस, 2024
33 गेंद : जेन निकोल ईडन, नेपाल बनाम नामीबिया, 2024
34 गेंद : कुशल माला, नेपाल बनाम मंगोलिया, 2023
35 गेंद : डेविड मिलर, दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, 2017
35 गेंद : रोहित शर्मा, भारत बनाम श्रीलंका, 2017

Sahil Chauhan, Estonia, Chris Gayle, Cricket news, sports, Estonia vs Cyprus, Fastest T20i Hundred, साहिल चौहान, एस्टोनिया, क्रिस गेल, क्रिकेट समाचार, खेल, एस्टोनिया बनाम साइप्रस, सबसे तेज़ T20i शतक

 

ट्वंटी 20 में सबसे तेज शतक (ओवरऑल)
27 गेंद : साहिल चौहान, इस्टोनिया बनाम साइप्रस, 2024
30 गेंद : क्रिस गेल, आरसीबी बनाम पुणे वारियर्स, 2013
32 गेंद : ऋषभ पंत, दिल्ली बनाम हिमाचल, 2018
33 गेंद : डब्लयू लुबे, नॉर्थ वेस्ट बनाम लिम्पोपो, 2018
33 गेंद : जेन निकोल ईडन, नेपाल बनाम नामीबिया, 2024


एपिस्कोपी के मैदान पर मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी की और तरनजीत सिंह के 17 गेंदों पर 44 रन की मदद से 191/7 रन बनाए। साइप्रस के लिए चामल सदुन ने 28 रन बनाए जबकि एस्टोनिया के लिए प्रणय घीवाला और अर्सलान अमजद ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे एस्टोनिया की शुरुआत सबसे खराब रही और उसने केवल 40 रन पर तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद चौहान ने 27 गेंदों में शतक पूरा करने से पहले सिर्फ 14 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने एस्टोनिया को सात ओवर शेष रहते 6 विकेट से जीत दिलाई। बता दें कि इससे पहले खेले गए मुकाबले में चौहान गोल्डन डक हो गए थे।