Sports

पेरिस : पुर्तगाल के करिश्माई स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ईरान के पूर्व स्ट्राइकर अली देई का पुरुष फुटबॉल में 109 अन्तररष्ट्रीय गोल का रिकॉडर् तोड़ने से नौ गोल दूर रह गए हैं। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकरों में से एक रोनाल्डो ने यूएफा नेशंस लीग में पुर्तगाल की स्वीडन पर मंगलवार को 2-0 की जीत में दो गोल किये थे और अपने अंतररष्ट्रीय गोलों की संख्या 165 मैचों में 101 पहुंचा दी थी।

यह 35 वर्षीय खिलाड़ी फुटबॉल इतिहास में अपने देश के लिए 100 अंतररष्ट्रीय गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गया है। देई ने ईरान के लिए 1993 से 2006 के बीच में 149 मैचों में 109 गोल किए थे। ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले 92 मैचों में 77 गोलों के साथ इस सूची में सातवें स्थान पर हैं।

मौजूदा सक्रिय फुटबॉलरों में भारत के कप्तान सुनील छेत्री 115 मैचों में 72 गोलों के साथ संयुक्त 10वें स्थान पर हैं। सक्रिय फुटबॉलरों में अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनल मैसी 138 मैचों में 70 गोल के साथ संयुक्त 15वें स्थान पर हैं।