Latest News

मोहाली: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में 208 रनों की तूफानी पारी खेलते हुए करियर का तीसरा दोहरा शतक जड़ दिया। लेकिन आज का दिन उनके लिए बेहद खास हैं क्योंकि ठीक 2 साल पहले आज ही के दिन उन्होंने शादी की थी।

पत्नी को  दिया 'Flying Kiss'
सालगिरह के दिन रोहित ने दोहरा शतक पूरा करते ही दर्शक दीर्घा में बैठी अपनी पत्नी रितिका सजदेह को फ्लाइंग किस दिया। शादी से पहले रितिका और रोहित दोनों एक दूसरे को लगभग 6 साल पहले से जानते थे। रितिका स्पोर्ट्स और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में मैनेजर रह चुकी हैं  और तभी से दोनों अच्छे दोस्त थे।

मोहाली में रोहित का बल्ला श्रीलंकाई गेंदबाजों के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। श्रीलंका के सभी गेंदबाज उनकी बल्लेबाजी के सामने बेबस नजर आ रहे थे और जमकर धुनाई हुई। रोहित ने अपनी पारी में कुल 13 चौके और 12 छक्के जड़े और इस पारी की बदौलत टीम इंडिया ने  50 ओवर में 392 रन बना डाले। 

तीसरा दोहरा शतक
रोहित का यह तीसरा दोहरा शतक है और श्रीलंका के खिलाफ दूसरा। इससे पहले रोहित ने ईडन गार्डन्स में श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की पारी खेली थी जो वनडे इतिहास में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है।