Sports

खेल डैस्क : एशिया कप 2023 के सुपर 4 के आखिरी मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) बांग्लादेश के खिलाफ खाता भी नहीं खोल पाए। इससे पहले पिछले 3 मुकाबलों में नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने अर्धशतकीय पारियां खेली थीं। यह रोहित के करियर का 15वां डक था। वह भारत के लिए ओवरऑल सभी फार्मेट में 29 बार 0 पर आऊट हो चुके हैं। देखें उनके 0 पर आऊट होने से कितने रिकॉर्ड बने।


वनडे में सबसे ज्यादा डक
सनथ जयसूर्या (34)
शाहिद अफरीदी (30)
वसीम अकरम (28)
माहेला जयवर्द्धने (28)
लसिथ मलिंग (26)...
रोहित शर्मा अब तक 15 डक लगा चुके हैं।

 

भारत के लिए सबसे ज्यादा डक (1 से 7 नंबर तक)
34 - सचिन तेंदुलकर
33 - विराट कोहली
31 - वीरेंद्र सहवाग
29 - रोहित शर्मा
29 - सौरव गांगुली
26- युवराज सिंह
25 - सुरेश रैना

 

प्रत्येक देश में रोहित के डक
श्रीलंका- 7*
भारत - 5
ऑस्ट्रेलिया - 5
साऊथ अफ्रीका-3
इंगलैंड 2
विंडीज - 2
बांग्लादेश - 2
न्यूजीलैंड - 1
यूएई - 1
आयरलैंड- 1


एशिया कप में सबसे ज्याडा डक (वनडे)
रुबेल हुसैन (बांग्लादेश)- 3
सलमान बट (पाकिस्तान)- 3
महेला जयवर्धने (श्रीलंका)- 3
अमीनुल इस्लाम (बांग्लादेश)- 3
रोहित शर्मा (भारत)- 3

 


मैच की बात करें तो बांग्लादेश ने पहले खेलते हुए 8 विकेट पर 265 रन बनाए। उनकी बल्लेबाजी शुरुआत में लड़खड़ा गई थी। एक समय बांग्लादेश ने 59 पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद शाकिब अल हसन ने 80 और तौहीद ह्रदोय ने 54 तो नसुम अहमद ने 44 रन बनाकर स्कोर 265 तक ला खड़ा किया। टीम इंडिया की शुरूआत खराब रही। रोहित 0, तिलक वर्मा 5 रन बनाकर आऊट हो गए। लेकिन एक छोर पर खड़े शुभमन गिल ने शतक लगाया। अंत के ओवरों में भारतीय ऑलराऊंडर अक्षर पटेल और शार्दुल ठाकुर ने उपयोगी पारियां खेलीं। 

 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 
भारत :
रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, प्रसिद्ध कृष्णा
बांग्लादेश : लिटन दास (विकेटकीपर), तंजीद हसन, अनामुल हक, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, मेहदी हसन मिराज, महेदी हसन, नसुम अहमद, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान