नेशनल डेस्क : एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए हैं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा। जिम्बाब्वे के स्टार ऑलराउंडर सिकंदर रजा ने अपनी 'All-time best T20 XI' का ऐलान किया है, जिसमें उन्होंने रोहित शर्मा को कप्तान के रूप में चुना है। रजा ने कई दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए रोहित शर्मा पर भरोसा जताया गया। इस टीम में हैरानी की बात यह रही कि विराट कोहली और MS धोनी जैसे दिग्गज क्रिकेटरों को जगह नहीं मिली।
सिकंदर रजा की टी20 ड्रीम टीम
ओपनिंग: क्रिस गेल और रोहित शर्मा
विकेटकीपर: निकोलस पूरन
मिडिल ऑर्डर: एबी डिविलियर्स, हेनरिक क्लासेन, काइरन पोलार्ड
ऑलराउंडर: रवींद्र जडेजा, शाहिद अफरीदी
बॉलिंग अटैक: राशिद खान, जसप्रीत बुमराह, मिचेल स्टार्क, शाहीन अफरीदी
पूरी टीम: क्रिस गेल, रोहित शर्मा (कप्तान), निकोलस पूरन, एबी डिविलियर्स, हेनरिक क्लासेन, काइरन पोलार्ड, शाहिद अफरीदी, रवींद्र जडेजा, राशिद खान, जसप्रीत बुमराह, शाहीन अफरीदी, मिचेल स्टार्क।
रोहित शर्मा पर अब भी सबकी निगाहें
हाल ही में भारतीय टीम की कप्तानी छिनने के बाद भी रोहित शर्मा का ध्यान फिटनेस और फॉर्म पर पूरी तरह है। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने पिछले कुछ महीनों में 15 किलो वजन घटाया है और पहले से कहीं ज्यादा फिट दिख रहे हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित का प्रदर्शन अहम होगा। यदि वे वहां रन बनाते हैं, तो चयनकर्ताओं के लिए उन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल होगा। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद रोहित का इंटरनेशनल करियर खत्म हो सकता है।