Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित के वनडे में 10 हजार रन पूरे हो गए हैं। रोहित ने इस मुकाम को हासिल करने के लिए 248 इनिंग्स खेली जबकि 9000 से 10 हजार रन तक पहुंचने के लिए उन्होंने 24 पारियां खेली। इसके अलावा उन्होंने और भी कई रिकॉर्ड अपने नाम किए जो इस प्रकार हैं - 

रोहित शर्मा ने वनडे में पूरे किए 10,000 रन

0 से 1000 रन - 43 पारियां
1001 से 2000 रन - 39 पारियां
2001 से 3000 रन - 21 पारियां
3001 से 4000 रन - 23 पारियां
4001 से 5000 रन - 16 पारियां
5001 से 6000 रन - 20 पारियां
6001 से 7000 रन - 19 पारियां
7001 से 8000 रन - 19 पारियां
8001 से 9000 रन - 17 पारियां
9001 से 10000 रन - 24 पारियां* 

वनडे में रोहित शर्मा 

1000 रन - शीर्ष 150 सबसे तेज सूची में नहीं थे 
2000 रन - शीर्ष 100 सबसे तेज़ सूची में नहीं थे
3000 रन - 97वें सबसे तेज
4000 रन - 63वें सबसे तेज
5000 रन - 35वें सबसे तेज
6000 रन - 17वें सबसे तेज़
7000 रन - 5वें सबसे तेज
8000 रन - चौथे सबसे तेज़
9000 रन - तीसरे सबसे तेज़
10,000 रन - दूसरे सबसे तेज* 

ओपनर के रूप में सबसे तेज 8000 वनडे रन

160 इनिंग्स - रोहित शर्मा*
173 इनिंग्स - हाशिम अमला
179 इनिंग्स - सचिन तेंदुलकर
208 इनिंग्स - सौरव गांगुली
209 इनिंग्स - क्रिस गेल
218 इनिंग्स - सईद अनवर
219 इनिंग्स - डेसमंड हेन्स
221 इनिंग्स - एडम गिलक्रिस्ट
227 इनिंग्स - तमीम इक़बाल
233 इनिंग्स - सनथ जयसूर्या 

सबसे तेज 5000 वनडे पार्टनरशिप रन

86 इनिंग्स - रोहित शर्मा और विराट कोहली*
97 इनिंग्स - ग्रीनिज/हेन्स
104 इनिंग्स - हेडन/गिलक्रिस्ट
104 इनिंग्स - दिलशान/सांगा
112 इनिंग्स - रोहित/धवन
116 इनिंग्स - सचिन/गांगुली
123 इनिंग्स - सांगा/जयवर्धने
124 इनिंग्स - जयसूर्या/अटापट्टू 

वनडे में भारत के लिए सबसे तेज 1000 पार्टनरशिप रन (इनिंग्स)

13 - रोहित/गिल*
14 - रोहित/राहुल
14 - धोनी/गंभीर
16 - रोहित/कोहली
16 - धोनी/रैना
16 - धवन/रहाणे
16 - सचिन/ए जड़ेजा
16 - अज़हर/गावस्कर
17 - कोहली/रायडू
18 - गंभीर/कोहली
19 - रोहित/धवन
19 - धोनी/द्रविड़
20 - द्रविड़/गांगुली

गौर हो कि श्रीलंका के खिलाफ 10 हजार रन के साथ ही रोहित शर्मा ने लगातार दूसरी बार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 48 गेंदों पर 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 53 रन बनाए। भारतीय कप्तान डुनिथ वेललेज की गेंद पर बोल्ड हुए। इससे पहले वेललेज ने विराट कोहली और शुभमन गिल का भी विकेट अपने नाम किया था।