Sports

नई दिल्लीः 'हिटमैन' के नाम से मशहूर और वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक का विश्व रिकार्ड अपने नाम रखने वाले भारतीय उपकप्तान रोहित शर्मा विंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में सौरभ गांगुली और सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ सकते हैं।  

एकदिवसीय क्रिकेट में लंबे लंबे छक्के मारने के महारथी रोहित के पास सर्वाधिक छक्के उड़ाने के मामले में गांगुली और सचिन को पीछे छोडऩे का मौका रहेगा। रोहित ने अब तक 188 मैचों में 186 छक्के मारे हैं जबकि गांगुली ने 311 मैचों में 190 और सचिन ने 463 मैचों में 195 छक्के मारे हैं।   
sachin and ganguly

रोहित को सचिन को पीछे छोडऩे के लिए 10 छक्कों की जरूरत है। भारत ने वनडे में सर्वाधिक छक्के मारने का रिकार्ड पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम है जिन्होंने 327 मैचों में 217 छक्के मारे हैं।  

सर्वाधिक छक्के लगाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज-
धोनी- 217
सचिन- 195
गांगुली- 190
रोहित- 186
युवराज- 155