Sports

खेल डैस्क : विंडीज दौरे पर गई टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) की ओपनिंग जोड़ी ने धमाल मचा दी है। अब तक खेली गई तीन पारियों में भारतीय ओपनर्स ने पार्टनरशिप में 466 रन जोड़े हैं जोकि 2006 के बाद से किसी सीरीज में सबसे बढ़िया प्रदर्शन है। इस लिस्ट में टॉप पर सुनील गावस्कर और चेतन चौहान का नाम है जिन्होंने 1979 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी टीम को शानदार शुरूआत दी थी। IND vs WI: 
 

एक सीरीज में भारत के लिए ओपनिंग-पार्टनरशिप एग्रीगेट

537 - सुनील गावस्कर और चेतन चौहान बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1979/80 (घरेलू)
477 - वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर बनाम पाकिस्तान, 2005 (घरेलू)
466 - रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल बनाम वेस्टइंडीज, 2023 (विदेश)
459 - वीरेंद्र सहवाग और आकाश चोपड़ा बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2003-04 (विदेश)
457 - वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ बनाम पाकिस्तान, 2006 (विदेश)

 


टूटने से बचा इंगलैंड के ओपनर्स का रिकॉर्ड

भारतीय ओपनर्स ने विंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में 98 रन की पार्टनरशिप की। इस दौरान उनकी रन रेट 8.28 रही। 2017 में सिडनी के मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वार्नर और ख्वाजा ने 8.19 की रन रेट से रन बनाए थे, अब यह रिकॉर्ड रोहित और जायसवाल ने तोड़ दिया है। देखें टॉप 5 रिकॉर्ड
टेस्ट में सबसे ज्यादा ओपनिंग पार्टनरशिप रन-रेट (न्यूनतम 50 रन)
10 - मार्कस ट्रेस्कोथिक और माइकल वॉन (इंग्लैंड) बनाम श्रीलंका, ओल्ड ट्रैफर्ड, 2002
8.28 - रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल (भारत) बनाम विंडीज, पोर्ट ऑफ स्पेन, 2023
8.19 - डेविड वार्नर और उस्मान ख्वाजा (ऑस्ट्रेलिया) बनाम पाकिस्तान, सिडनी, 2017
8.11 - मोहम्मद हफीज और अहमद शहजाद (पाकिस्तान) बनाम श्रीलंका, गाले, 2015
7.82 - वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर (भारत) बनाम दक्षिण अफ्रीका, कोलकाता, 2010

 


दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी

479 - ग्रीम स्मिथ और नील मैकेंजी (दक्षिण अफ्रीका) बनाम बांग्लादेश, 2008
469 - डीन एल्गर और एडेन मार्कराम (एसए) बनाम बांग्लादेश, 2017
466 - रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल (भारत) बनाम WI, 2023
440 - ग्रीम स्मिथ और हर्शल गिब्स (दक्षिण अफ्रीका) बनाम पाक, 2002-03
422 - ग्रांट फ्लावर और गेविन रेनी (जिमबाब्वे) बनाम न्यूजीलैंड, 1997