Sports

खेल डैस्क : देवधर ट्रॉफी (Deodhar Trophy) के तहत पुडुचेरी के मैदान पर खेले गए मुकाबले में ईस्ट जोन (East Zone) की टीम ने रियान पराग (Riyan Parag) के ऑलराऊंड प्रदर्शन की बदौलत 88 रन से नॉर्थ जोन को हरा दिया। पहले खेलने उतरी ईस्ट जोन की शुरूआत बिल्कुल खराब रही थी। ओपनर अभिमन्यु 10 तो उत्कर्ष सिंह 11 रन बनाकर आऊट हो गए थे। विराट सिंह भी 2, सेनापति 13 तो कप्तान सौरभ तिवारी 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। स्कोर जब 57 पर पांच विकेट था तब क्रीज पर रियान पराग का जलवा देखने को मिला। 

Riyan Parag, blistering century, North Zone vs East Zone, Deodhar Trophy 2023, रियान पराग, धमाकेदार शतक, नॉर्थ जोन बनाम ईस्ट जोन, देवधर ट्रॉफी 2023

 

रियान पराग (Riyan Parag) ने कुशाग्र (Kushagra) के साथ मिलकर अगले 30 ओवरों में करीब 250 रन की पार्टनरशिप की और स्कोर 300 के पास पहुंचा दिया। रियान पराग ने जहां 102 गेंदों पर 5 चौके और 11 छक्कों की मदद से 131 रन बनाए। इसी तरह कुशाग्र ने 87 गेंदों पर 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 98 रन बनाए।आखिरी मुरुा सिंह ने 25 रन बनाकर स्कोर 337 रन पर ला खड़ा किया। नार्थ जोन की ओर से मयंक यादव ने 63 रन देकर 4 विकेट लीं। हर्षित राणा 54 रन देकर 3 विकेट लेने में सफल रहे।

 

रियान पराग का जलवा गेंदबाजी के दौरान भी देखने को मिला। एक समय जब नॉर्थ जोन 30 ओवरों में 155 रन बना चुकी थी तभी रियान पराग ने वापसी करते हुए बड़े विकेट चटकाए और ईस्ट जोन को जीत की राह पर डाल दिया। पराग ने 57 रन देकर चार विकेट लीं। इसके अलावा शाहबाज अहमद ने 41 रन देकर तीन विकेट लीं। नॉर्थ जोन की ओर से अभिषेक शर्मा 44, हिमांशु राणा 40, कप्तान नितिश राणा 27, मनदीप सिंह 50 तो शुभमन रोहिला 41 रन का योगदान दिया।