Sports

खेल डैस्क : विजय हजारे ट्रॉफी 2022 के तहत अहमदाबाद के मैदान पर खेले गए मुकाबले में असम ने जम्मू एंड कश्मीर को हराकर सैमीफाइनल में जगह बना ली है। जम्मू-कश्मीर ने पहले खेलते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 350 रन बनाए थे। जवाब में असम ने रियान पराग के 116 गेंदों में 174 गेंदों की बदौलत 354 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पराग के अलावा रिषव दास ने भी 118 गेंदों में 114 रन बनाए।

 

जम्मू कश्मीर ने पहले खेलते हुए अच्छी शुरूआत की थी। ओपनर विवरांत शर्मा ने 39 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 34 रन बनाए। इसके बाद शुभमन खजुरिया और हेनन नजीर ने स्कोर को 200 पार पहुंचाया।  खजूरिया ने 84 गेंदों में 8 चौके और 8 छक्कों की मदद से 120 रन बनाए।  एजाज के 5 तो कप्तान शुभमन के शून्य पर आऊट होने के बावजूद नजीर ने 113 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 124 रन बनाए। मध्यक्रम में फाजिल रशीद ने 53 रन बनाकर स्कोर 350 तक पहुंचा दिया। 

Riyan Parag, Assam vs Jammu and Kashmir, Vijay Hazar Trophy, cricket news in hindi, रियान पराग, असम बनाम जम्मू और कश्मीर, विजय हजार ट्रॉफी, क्रिकेट समाचार हिंदी में

लक्ष्य का पीछा करने उतरी असम की शुरूआत खराब रही। पांचवें ओवर में ही राहुल हजारिका 8 रन बनाकर आऊट हो गए। इसके बाद कुणाल ने 23 रन बनाकर चलते बने। लेकिन रिषव और रियान पराग ने शतक बनाकर स्कोर तेजी से आगे बढ़ाया। रियान ने 174 रन की पारी के दौरान 12 चौके और 12 छक्के भी जड़े। अंत में रिषव ने 114 रन बनाकर टीम को 46.1 ओवर में जीत दिला दी। 

 

मैच में लगे 30 छक्के
पूरे मैच के दौरान दोनों टीमों ने 704 रन बनाकर जिसमें 30 छक्के भी शामिल थे। असम की ओर से शुभमन खजूरिया ने सर्वाधिक 8 तो नजीर ने 5 छक्के लगाए। उसके बाद असम की ओर से अकेले रियान पराग ने ही 12 छक्के जड़ दिए। रिषव, विवरांत, राशिद और नबी ने भी गेंद को बाऊंड्री के बाहर का रास्ता दिखाया। 

Riyan Parag, Assam vs Jammu and Kashmir, Vijay Hazar Trophy, cricket news in hindi, रियान पराग, असम बनाम जम्मू और कश्मीर, विजय हजार ट्रॉफी, क्रिकेट समाचार हिंदी में

धोनी को आदर्श मानते हैं पराग
पराग ने बीते दिनों एक इंटरव्यू में महेंद्र सिंह धोनी को बैस्ट फिनिशर बताया था। पराग ने कहा था कि धोनी गेम को फिनिश करने की कला में महारत रखते थे। वह भी उनकी तरह करने की कोशिश करते हैं। बता दें कि रियान का यह विजय हजारे ट्रॉफी के इस सीजन में तीसरा शतक है। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ 117, सिक्किम के खिलाफ 128 रन भी बनाए थे।