स्पोर्ट्स डेस्क: IPL 2026 में RCB और DC के बीच शनिवार 18 अप्रैल को बेंगलुरु के M. Chinnaswamy Stadium में मुकाबला खेला जाएगा। मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। RCB इस सीजन में शानदार फॉर्म में है और 5 में से 4 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं:
RCB जीती: 20
DC जीती: 12
नो रिजल्ट: 1; रिकॉर्ड के आधार पर RCB का पलड़ा भारी नजर आता है।
पिच रिपोर्ट
बेंगलुरु की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है।
छोटी बाउंड्री और फ्लैट विकेट
गेंद बल्ले पर आसानी से आती है
हाई-स्कोरिंग मैच की पूरी संभावना
मौसम अपडेट
बेंगलुरु में मैच के दौरान मौसम गर्म रहने वाला है।
तापमान: 35-36°C (शुरुआत में)
मैच के अंत तक: लगभग 30°C
आसमान साफ, बारिश की संभावना नहीं
लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
मैच प्रसारण: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
लाइव स्ट्रीमिंग: JioHotstar
संभावित प्लेइंग 11:
RCB : फिल सॉल्ट, Virat Kohli, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार
Delhi Capitals: पाथुम निसांका, KL Rahul, समीर रिजवी, अक्षर पटेल, David Miller, ट्रिस्टन स्टब्स, आकिब नबी डार, लुंगी एन्गिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।