Sports

गुरुग्राम : रणवीर सिंह धूपिया ने तिहरी बोगी मारने के बाद शानदार वापसी करते हुए यूएस किड्स गोल्फ इंडिया 2022 के लड़कों के 13-14 वर्ग के पहले लेग में विजयी शुरुआत की है।  धूपिया ने यहां क्लासिक गोल्फ एंड कंट्री क्लब में एक-अंडर 71 के स्कोर के साथ शुक्रवार को पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने 2022 यूएस किड्स गोल्फ इंडिया के शुरुआती चरण में दो बोगी और एक ट्रिपल बोगी के खिलाफ छह बर्डी खेलीं।       

उदय आदित्य मिड्ढा ने 78 के स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। पिछले साल अंडर-12 श्रेणी में शानदार प्रदर्शन करने वाले भावेश निर्वाण और अर्शवंत श्रीवास्तव ने इस साल 13-14 वर्ग में चौथे और आठवें स्थान पर जगह बनाई।