Sports

खेल डैस्क : धर्मशाला के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्रिकेट विश्व कप 2023 (Cricket World Cup 2023) के अहम मुकाबले में न्यूजीलैंड के ऑलराऊंडर रचिन रवींद्र (Rachin Ravindra) ने महज 77 गेंदों पर शतक जड़ दिया। यह न्यूजीलैंड की ओर से विश्व कप में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज का सबसे तेज शतक है। इस विश्व में भी रचिन अपना दूसरा शतक लगाने में कामयाब रहे। यही नहीं, उनके एक शतक ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। पढ़ें-

 


न्यूजीलैंड के लिए सबसे तेज विश्व कप शतक (गेंदें)
77 - रचिन रवींद्र बनाम ऑस्ट्रेलिया, धर्मशाला, 2023
82 - रचिन रवींद्र बनाम इंग्लैंड, अहमदाबाद, 2023
83 - डेवोन कॉनवे बनाम इंग्लैंड, अहमदाबाद, 2023
88 - मार्टिन गुप्टिल बनाम बांग्लादेश, हैमिल्टन, 2015

 

Rachin Ravindra, fastest century, Cricket World Cup 2023, Australia vs New Zealand, रचिन रवींद्र, सबसे तेज़ शतक, क्रिकेट विश्व कप 2023, ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूज़ीलैंड


6 पारियों में ही दूसरा शतक
रचिन रवींद्र अपना पहला क्रिकेट विश्व कप खेल रहे हैं। वह सबसे कम पारियों में 2 शतक लगाने वाले 5वें बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में ग्लेन टर्नर पहने नंबर पर हैं जिन्होंने विश्व कप के अपने पहले तीन मुकाबलों में ही ही 2 शतक जड़ दिए थे। इसके बाद राहुल द्रविड़ (4 पारियां), ज्योफ मार्श (5 पारियां), शिखर धवन (5 पारियां), रचिन रवीन्द्र (6 पारियां) का नाम आता है।

 

 


न्यूजीलैंड के लिए विश्व कप में सर्वाधिक शतक
न्यूजीलैंड के क्रिकेट विश्व कप के एक संस्करण में ज्यादा शतक लगाने के मामले में रचिन रवींद्र ने जगह बना ली है। ग्लेन टर्नर ने 1975, मार्टिल गुप्टिल ने 2015, केन विलयमसन ने 2019 तो अब 2023 विश्व कप में रचिन रविंद्र 2 शतक लगाने में कामयाब रहे हैं। अगर रचिन इस विश्व कप में एक और शतक लगा देते हैं तो वह यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

 

Rachin Ravindra, fastest century, Cricket World Cup 2023, Australia vs New Zealand, रचिन रवींद्र, सबसे तेज़ शतक, क्रिकेट विश्व कप 2023, ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूज़ीलैंड


टॉप स्कोरर की लिस्ट में पहुंचे तीसरे स्थान पर
दो बड़े शतकों की मदद से रचिन रवींद्र अब विश्व कप के टॉप स्कोरर की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। रचिन ने 6 मैचों में 406 रन बना लिए हैं। उनसे आगे ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर (6 पारी, 413 रन) तो पहले पर दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डीकॉक (6 पारी, 431 रन) बने हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका के ऐडन मार्करम 6 मैच में 356 रन के साथ चौथे तो विराट कोहली 5 मैचों में 354 रन के साथ 5वें स्थान पर हैं।

 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 
ऑस्ट्रेलिया :
डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेजलवुड।
न्यूजीलैंड : डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।