Sports

खेल डैस्क : खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 62 खिलाडिय़ों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सम्मानित किया। महिला क्रिकेट खिलाड़ी मिताली राज और नीरज चोपड़ा भी खेल रत्न से सम्मानित हुए। 

National Award, President arvind Kovind, Honored, Manpreet Singh, Neeraj Chopra, Khel Ratna, Sports news

हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह की जिंदगी में लगातार खुशियां आ रही हैं। उन्होंने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को 41 साल बाद ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। बीते दिनों ही उनके घर बेटी ने जन्म लिया। अब वह भारत के सबसे बड़े खेल सम्मान के साथ भी सम्मानित हो चुके हैं। 

National Award, President arvind Kovind, Honored, Manpreet Singh, Neeraj Chopra, Khel Ratna, Sports news

टोक्यो ओलिम्पिक के भालाफेंक इवैंट में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा को सम्मानित करते राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। नीरज ने ट्रैक एंड फील्ड में भारत को पहला ओलिम्पिक पदक दिलाया। 

National Award, President arvind Kovind, Honored, Manpreet Singh, Neeraj Chopra, Khel Ratna, Sports news

भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया। धवन ने टेस्ट डेब्यू में ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 187 रन बना दिए थे। भारत ने जब आईसीसी 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी तो उसमें धवन की महत्वपूर्ण भूमिका थी।

National Award, President arvind Kovind, Honored, Manpreet Singh, Neeraj Chopra, Khel Ratna, Sports news

भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश भी खेल रत्न से सम्मानित हुए। श्रीजेश ने टोक्यो ओलिम्पिक में भरत को कांस्य पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 

National Award, President arvind Kovind, Honored, Manpreet Singh, Neeraj Chopra, Khel Ratna, Sports news

मिताली राज को प्रतिष्ठित खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजा गया। मिताली टीम इंडिया की वनडे कप्तान हैं। उन्होंने तीनों फॉर्मेट में 20,000 से ज्यादा रन बनाए हैं। साल 1999 में उन्होंने डेब्यू किया था।

National Award, President arvind Kovind, Honored, Manpreet Singh, Neeraj Chopra, Khel Ratna, Sports news

अवनि लेखरा ने शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा। अवनि ने महिलाओं की 10 मीटर एयर स्पर्धा एसएच-1 में यह स्वर्ण पदक जीता था।

National Award, President arvind Kovind, Honored, Manpreet Singh, Neeraj Chopra, Khel Ratna, Sports news

2002 में मोहन बागान से पेशेवर करियर शुरू करने वाले सुनील छेत्री ने अर्जेंटीना के लियोनल मेसी के 80 इंटरनेशनल गोल की बराबरी की है। सुनील की ही कप्तानी में भारत ने 9वीं बार सैफ चैंपियनशिप जीती थी।

National Award, President arvind Kovind, Honored, Manpreet Singh, Neeraj Chopra, Khel Ratna, Sports news

टोक्यो 2020 पैरालंपिक में गौतमबुद्धनगर के डीएम सुहास एलवाई ने बैडमिंटन मेंस सिंगल्स एसएल-4 कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता था। उन्हें अर्जुन अवॉर्ज से नवाजा गया।

जीवनपर्यंत उपलब्धि वर्ग में टीपी ओसेफ (एथलेटिक्स), सरकार तलवार (क्रिकेट), सरपाल सिंह (हॉकी), आशन कुमार (कबड्डी) और तपन कुमार पाणिग्रही (तैराकी) को द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया गया। नियमित श्रेणी में द्रोणाचार्य पाने वालों में राधाकृष्णन नायर पी (एथलेटिक्स), संध्या गुरुंग (मुक्केबाजी), प्रीतम सिवाच (हॉकी), जय प्रकाश नौटियाल (पैरा निशानेबाजी) और सुब्रमण्यम रमन (टेबल टेनिस) शामिल हैं। सज्जन सिंह (कुश्ती), पूर्व विश्व और एशियाई चैंपियन मुक्केबाज लेखा के सी, अभिजीत कुंटे (शतरंज), दविंदर सिंह गरचा (हॉकी) और विकास कुमार (कबड्डी) को जीवनपर्यंत उपलब्धि के लिए ध्यानचंद पुरस्कार दिया गया। इस वर्ष पुरस्कार चयन समिति की अध्यक्षता न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मुकुंदकम शर्मा (उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश) ने की थी और इसमें तीन बार के पैरालंपिक पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया, पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद और पूर्व विश्व चैंपियन मुक्केबाज एल सरिता देवी आदि भी शामिल थे।

पुरस्कार विजेताओं की सूची इस प्रकार है-

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार: नीरज चोपड़ा (एथलेटिक्स), रवि कुमार (कुश्ती), लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी), पीआर श्रीजेश (हॉकी), अवनी लेखारा (पैरा निशानेबाजी), सुमित अंतिल (पैरा-एथलेटिक्स), प्रमोद भगत (पैरा बैडमिंटन), कृष्णा नागर (पैरा बैडमिंटन), मनीष नरवाल (पैरा निशानेबाजी), मिताली राज (क्रिकेट), सुनील छेत्री (फुटबॉल), मनप्रीत सिंह (हॉकी)।

---अर्जुन पुरस्कार---

अरपिंदर सिंह (एथलेटिक्स), सिमरनजीत कौर (मुक्केबाजी), शिखर धवन (क्रिकेट), भवानी देवी (तलवारबाजी), मोनिका (हॉकी), वंदना कटारिया (हॉकी), संदीप नरवाल (कबड्डी), हिमानी उत्तम परब (मल्लखंब)), अभिषेक वर्मा (निशानेबाजी), अंकिता रैना (टेनिस), दीपक पूनिया (कुश्ती), दिलप्रीत सिंह (हॉकी), हरमन प्रीत सिंह (हॉकी), रूपिंदर पाल सिंह (हॉकी), सुरेंद्र कुमार (हॉकी), अमित रोहिदास (हॉकी)), बीरेंद्र लकड़ा (हॉकी), सुमित (हॉकी), नीलकांत शर्मा (हॉकी), हार्दिक सिंह (हॉकी), विवेक सागर प्रसाद (हॉकी), गुरजंत सिंह (हॉकी), मनदीप सिंह (हॉकी), शमशेर सिंह (हॉकी), ललित कुमार उपाध्याय (हॉकी), वरुण कुमार (हॉकी), सिमरनजीत सिंह (हॉकी), योगेश कथूनिया (पैरा एथलेटिक्स), निषाद कुमार (पैरा एथलेटिक्स), प्रवीण कुमार (पैरा एथलेटिक्स), सुहाश यतिराज (पैरा बैडमिंटन), सिंहराज अधाना (पैरा निशानेबाजी), भावना पटेल (पैरा टेबल टेनिस), हरविंदर सिंह (पैरा तीरंदाजी) और शरद कुमार (पैरा एथलेटिक्स)। राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार: मानव रचना एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड मौलाना अबुल कलाम आजाद (माका) ट्रॉफी: पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़।