स्पोर्ट्स डेस्क : पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का 69वां मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें जीत के साथ टॉप पर जगह बनाना चाहेंगी। पंजाब 13 मैचों में 17 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि मुंबई 13 मैचों में 16 अंक के साथ चौथे स्थान पर है।
हेड टू हेड
कुल मैच - 32
मुंबई - 17 जीत
पंजाब - 15 जीत
साल 2019 से दोनों टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ 5-5 मुकाबले जीते हैं और ऐसे में मुकाबला टक्कर का है।
पिच रिपोर्ट
सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल होने की उम्मीद है। यह पिच बल्लेबाजों को उछाल और गति प्रदान करेगी, साथ ही स्पिनरों के लिए भी मददगार होगी। 200 रन से ऊपर का स्कोर अच्छा स्कोर माना जा सकता है।
मौसम
शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक आसमान साफ रहेगा। तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से 33 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। नमी 36-43% के आसपास रहेगी, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।
संभावित प्लेइंग 11
पंजाब किंग्स : प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, जोश इंग्लिस, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसेन, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल/प्रवीण दुबे
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, रयान रिकलटन, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, कर्ण शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह