Sports

पेरिस : भारतीय खिलाड़ियों का गुरुवार को यहां पेरिस ओलंपिक खेलों की पुरुषों के 20 किलोमीटर पैदल चाल में निराशाजनक प्रदर्शन रहा तथा विकास सिंह और परमजीत सिंह जहां क्रमश: 30वें और 37वें स्थान पर रहे, वहीं राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक अक्षदीप सिंह छह किमी के बाद हट गए। 

इक्वाडोर के ब्रायन डैनियल पिंटाडो ने एक घंटा 18 मिनट और 55 सेकंड में रेस पूरी करके स्वर्ण पदक जीता। उनकी तुलना में भारतीय खिलाड़ी काफी पीछे रहे। विकास ने एक घंटा 22 मिनट और 36 सेकंड का समय लिया, जबकि परमजीत ने 1:23:48 सेकंड में फिनिश लाइन पार की। 

ब्राजील के काइओ बोनफिम (1:19:09) और मौजूदा विश्व चैंपियन स्पेन के अल्वारो मार्टिन (1:19:11) ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीते, जबकि तोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता इटली के मासिमो स्टैनो (1:19:12) चौथे स्थान पर रहे। 

ओलंपिक में पुरुषों की 20 किलोमीटर पैदल चाल में भारत की तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन केटी इरफान ने 2012 में लंदन ओलंपिक खेलों ने किया था। वह तब एक घंटा 20 मिनट और 21 सेकंड का समय लेकर दसवें स्थान पर रहे थे। 

NO Such Result Found