Sports

नई दिल्लीः अपना 37वां जन्मदिन मना रहे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को एक खास अंदाज में उनकी बेटी जीवा ने बधाई दी है। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें जीवा, धोनी को विश करते हुए कह रही हैं, ''हैप्पी बर्थडे पापा, हैप्पी बर्थडे पापा।'' इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में बड़े ही प्यारे तरीके से वह माही को जन्मदिन की विश कर रही हैं। 

भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर रवाना हुए धोनी ने अपना जन्मदिन वहीं पर सेलीब्रेट किया। वहां पर धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी, जीवा और पूरी टीम थी। सभी ने केक काटकर धोनी का जन्मदिन मनाया। क्यूट जीवा इस वीडियो में बेहद प्यारी लग रही है और पापा को बच्चों के स्टाइल में विश कर रही है। वीडियो में जीवा ने पीच कलर की ड्रैस पहनी हुई है और नाच-नाच कर पापा धोनी को कुछ खास मैसेज भी दिया।

इसके अलावा धोनी की केक काटने की वीडियो भी खूब वायरल हो रही है। इंग्लैंड दौरे पर रवाना हुई भारतीय टीम ने पहला टी20 मैच 8 विकेट से जीता। दूसरे मैच में भारत के बल्लेबाज कुछ ज्यादा स्कोर नहीं बना पाए, जिस कारण उन्हें इंग्लैंड ने 5 विकेट से मात दी। अब तीसरे मुकाबले के लिए कोहली एंड कंपनी को जीतने के लिए पूरा जोर लगाना होगा।