स्टावेंगर , नॉर्वे ( निकलेश जैन ) विश्व के सबसे बड़े कठिन टूर्नामेंट के नाम से जाने जा रहे नॉर्वे शतरंज 2019 में भारत के विश्वनाथन आनंद का लगातार तीन जीत से चला आ रहा विजयरथ चीन के युवा खिलाड़ी यू यांगी नें थाम लिया । पिछले तीन मैच से आनंद की जीत का कारण रहा अरमागोदेन का टाईब्रेकर ही उनकी हार का कारण बना । सबसे पहले सफ़ेद मोहरो से किंग पान ओपनिंग से खेल की शुरुआत आनंद नें की जबाब में यू यांगी नें पेट्रोफ डिफेंस का सहारा लिया और मोहरो की अदला बदली के बीच क्लासिकल मुक़ाबला मात्र 34 चालों में ड्रॉ रहा । इसके बाद हुआ अरमागोदेन का मुक़ाबला और आनंद नें बिशप ओपनिंग से शुरुआत करके सभी को चौंका दिया और एक समय वह मैच में बढ़त लेते नजर आ रहे थे तभी उनसे एक बड़ी गलती हुई और यू यांगी का वजीर उनके राजा के पास आ गया और 47 चालों में आनंद को हार स्वीकार करनी पड़ी । और इस तरह आनंद मुक़ाबला 0.5-1.5 से हार गए ।
अन्य मुकाबलों में नॉर्वे के मेगनस कार्लसन नें चीन के डींग लीरेन को ,फ्रांस के मेक्सिम लाग्रेव नें अजरबैजान के ममेद्यारोव को ,अर्मेनिया के लेवान अरोनियन नें अमेरिका के वेसली सो को ,और अमेरिका के फबियानों करूआना नें रूस के अलेक्ज़ेंडर ग्रीसचुक को पराजित किया ।
राउंड 6 के बाद कार्लसन 9.5 अंक के साथ पहले , यू यांगी 8 अंक के साथ दूसरे तो 7.5 अंक के साथ अरोनियन तीसरे स्थान पर है । वेसलों सो 6.5 अंक ,आनंद और डींग लीरेंन 5.5 अंक , शाकिरयार ममेद्यारोव ,और फबियानों 5 अंक , मेक्सिम लाग्रेव 4.5 अंक और ग्रीसचुक 3 अंक पर खेल रहे है ।
Standings after round 6
# |
Name |
Country |
Rating |
Points |
1 |
Magnus Carlsen |
Norway |
2875 |
9.5 |
2 |
Yu Yangyi |
China |
2738 |
8 |
3 |
Levon Aronian |
Armenia |
2752 |
7.5 |
4 |
Wesley So |
USA |
2754 |
6.5 |
5 |
Ding Liren |
China |
2805 |
5.5 |
6 |
Viswanathan Anand |
India |
2767 |
5.5 |
7 |
Shakhriyar Mamedyarov |
Azerbaijan |
2774 |
5 |
8 |
Fabiano Caruana |
USA |
2819 |
5 |
9 |
Maxime Vachier-Lagrave |
France |
2779 |
4.5 |
10 |
Alexander Grischuk |
Russia |
2775 |
3 |