Sports

बुडापेस्ट : नीरज चोपड़ा ने यहां विश्व चैम्पियनशिप भालाफेंक स्पर्धा में शुक्रवार को पहले ही प्रयास में 88.77 मीटर का थ्रो फेंककर फाइनल में प्रवेश किया और इसके साथ ही पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। तोक्यो ओलंपिक चैम्पियन चोपड़ा ने कैरियर का चौथा सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका। वह क्वालीफिकेशन दौर में ग्रुप ए में थे। 

पेरिस ओलंपिक का क्वालीफाइंग मानक 85.50 मीटर था। क्वालीफाइंग विंडो एक जुलाई से खुली है। चोपड़ा का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत थ्रो 89.94 मीटर है जो उन्होंने 30 जून 2022 को स्टॉकहोम डायमंड लीग में फेंका था। रविवार को होने वाले आखिरी दौर के लिए ग्रुप ए और बी से शीर्ष 12 या 83 मीटर से ऊपर थ्रो फेंकने वाले खिलाड़ी क्वालीफाई करेंगे।