Sports

नई दिल्ली : भारत के युवा लेग स्पिनर जीशान अंसारी ने कहा कि IPL में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए दिग्गज स्पिनरों मुथैया मुरलीधरन और डेनियल वेटोरी से मिले सबक से उन्हें अपने खेल को निखारने में मदद मिली। 

ईशान किशन, ऋषभ पंत और वाशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ियों के साथ भारत की अंडर-19 विश्व कप 2016 टीम का हिस्सा रहे जीशान के करियर में तब नया मोड़ आया जब IPL 2025 के लिए सनराइजर्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। अंसारी ने कहा, 'जब मैं सनराइजर्स में था, तब मुझे मुथैया मुरलीधरन और डेनियल वेटोरी से काफी कुछ सीखने को मिला। उन्होंने मुझे गेंदबाजी के बारे में कई ऐसी बातें बताईं जो मुझे पता नहीं थीं। उनसे मैंने जो कुछ भी सीखा है, उससे मुझे बहुत मदद मिली है। अगर मैं उनसे मिली सीख पर अमल करता रहूंगा तो मेरा खेल बेहतर होता जाएगा।' 

इस 26 वर्षीय खिलाड़ी को UP टी20 लीग के दौरान पूर्व भारतीय स्पिनर पीयूष चावला के मार्गदर्शन से भी फायदा मिल रहा है। अंसारी ने कहा, 'मैंने UP टी20 में पीयूष चावला से दो बार बात की है। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहा हूं और मुझे कुछ सलाह भी दी। मैं उनसे जितना हो सके सीख रहा हूं। वह मेरी बहुत मदद कर रहे हैं।' 

NO Such Result Found